Anupama: फाइनली राजन शाही ने अलीशा परवीन को शो से निकालने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये एक लव स्टोरी थी और…
Rajan Shahi on removing Alisha Parveen from anupama
Anupama: सीरियल अनुपमा से जब अलीशा परवीन को निकाला गया तो सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब बातें हुई. अलीशा के फैंस मेकर्स के फैसले पर खुश नहीं थे. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अचानक से शो से निकाल दिया गया था. अब राजन शाही ने इस फैसले को लेकर बात की.
Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल अनुपमा में राही का रोल सबसे पहले अलीशा परवीन निभाती थी. अनु की बेटी राही यानी अलीशा की एंट्री शो में लीप के बाद हुई थी. हालांकि अलीशा ज्यादा देर तक शो में नहीं रही. मेकर्स ने उन्हें अद्रिजा राय से रिप्लेस कर दिया. उनके रिप्लेस होने पर अलीशा के चाहने वाले काफी मायूस हो गए थे. अलीशा ने कई इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अचानक शो से निकाल दिया गया था. अब शो के निर्माता राजन शाही ने अलीशा को रिप्लेस करने पर बात की.
अलीशा परवीन को इस वजह से निकाला गया अनुपमा से
विक्की लालवानी संग एक इंटरव्यू में राजन शाही ने बताया, “उस एक्ट्रेस (अलीशा परवीन) की कुछ बातें अच्छी थीं, खासकर एक तरह के परफॉर्मेंस में, लेकिन एक्टिंग के अलग-अलग स्टेज होते हैं. आखिरकार ये एक लव स्टोरी थी जो उन्हें पहले ही बता दी गई थी. हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन उस रोल के लिए जो एनर्जी चाहिए थी वो उनके अंदर नहीं थी, जिससे वो लव स्टोरी से मेल खा सके. क्रिएटिव टीम और डायरेक्टर्स की तरफ से कई शिकायतें आ रही थी कि उनमें वह एक्स फैक्टर नहीं है. राजन शाही ने आगे कहा, ”यह फैसला अचानक नहीं था. चैनल भी देख रहा था और उनकी तरफ से काफी निराशा थी उनका परफार्मेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं था.”
अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा
अनुपमा में दिखाया गया कि पराग मोटी बा से बात करने की कोशिश करती है, लेकिन वह नहीं करती. आर्यन, पराग को भरोसा दिलाता है कि वह अपनी पुरानी गलतियां नहीं दोहराएगा. पराग, ख्याति से मोटी बा को शादी की तैयारियों में शामिल करने की बात कहता है. ख्याति बताती है कि वह अभी भी उनसे नाराज है. केतन, अनु से फ्लर्ट करने की कोशिश करता है और तभी राघव बीच में आ जाता है और केतन चला जाता है. राघव उससे पूछता है कि वह ��ेतन जैसे लोगों को कैसे संभालती है. अनु कहती है कि वह पहले रिएक्ट करती थी, लेकिन अब नहीं. राघव उसका हमेशा साथ देने की बात कहता है.
यह भी पढ़ें– Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की फीस ने मचाया गदर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को मिला सिर्फ जेब खर्च
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









