Anupama: आर्यन की मौत का अनुपमा से बदला लेना चाहता है ये शख्स, ख्याति को घर से बाहर निकाल देगा पराग

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Sep 2025 1:11 PM

विज्ञापन

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama 17 September Written Update: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु अपनी दोस्त देविका को आरती करने के लिए कहती है. आरती करने के बीच में देविका को चक्कर आने लगता है और वह आरती की थाली अनु को दे देती है. दूसरी तरफ पराग, ख्याति को घर से बाहर निकाल देगा.

विज्ञापन

Anupama 17 September Written Update: सीरियल अनुपमा में फुल ऑन ड्रामा दिखाया जाएगा जा रहा है. हाल के एपिसोड में दिखाया गया कि अनु अपनी टीम के साथ डांस प्रतियोगिता जीत जाती है. वह अपनी बेटी राही को हरा देती है. इस जीत का जश्न डांस रानियां धूम धाम से मनाती है. जबकि राही अपनी हार के लिए अनु को दोषी मानती है. लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया कि नवरात्रि पर अनु अपने बेटे तोशू और गौतम को खूब मारती है. वह दोनों की हरकतों से परेशान हो जाती है और उन्हें सबक सिखाती है.

अपनी मां अनु से मदद मांगेगा तोशू

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु गणपति विर्सजन की तैयारी करती है. इस दौरान वह कांस्टेबलों और इंस्पेक्टर का आभार व्यक्त करता है, जिनकी वजह से जुलूस सुचारू रूप से चल रहा है. सब कोई गणेश आरती को लेकर व्यस्त हो जाते हैं. अनु अपनी दोस्त देविका को आरती करने के लिए कहती है. आरती करने के बीच में देविका को चक्कर आने लगता है और वह आरती की थाली अनु को दे देती है. उसने अपने कैंसर की बात अभी तक किसी को नहीं बताई है. इस बीच तोशू पर कुछ बदमाश हमला कर देते हैं. तोशू भाग कर अपनी मां के पास मदद के लिए आता है. वह अपनी मां के पास जाकर छिप जाता है ताकि बदमाश उसे खोज ना पाए.

ख्याति को घर से निकाल देगा पराग

इस दौरान अनुपमा को तोशू बताएगा कि उसने राही पर सट्टा लगाया था, लेकिन डांस प्रतियोगिता वह जीत गई. इस वजह से वह सारे पैसे हार गया. तोशू उसे बताता है कि गौतम ने ही उसे कमरे में बंद किया था. वह बदमाशों को ये वीडियो दिखाता है और कहता है कि वह कोठारी परिवार से इसके बदले पैसे ले सकता है. दूसरी तरफ कोठारी परिवार में पराग, ख्याति से आई ड्रॉप को लेकर पूछता है. वह अनु को हार्म करने के लिए राही और ख्याति पर बहुत गुस्सा करता है. ख्याति कहती है कि उसे इस बात का कोई पछतावा नहीं है. वह कहती है कि वह अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए कुछ भी कर सकती है. पराग उसे घर से बाहर निकाल देता है. हालांकि ये एक सपना होता है.

यह भी पढ़ें- Anupama सेट पर रूपाली गांगुली के व्यवहार पर रणदीप राय ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola