Anupama: वनराज के अचानक शो छोड़ने पर बेटी पाखी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सेट पर कोई भी…

Updated:
विज्ञापन

anupama

Anupama: रूपाली गांगुली का शो फिलहाल चर्चा में बना हुआ है. इसकी वजह सुधांशु पांडे का अचानक सीरियल को अलविदा कहना. हर कोई जानना चाहता है कि ऐसा क्या हुआ कि वो चले गए. अब उनकी बेटी का किरदार निभाने वाली पाखी ने इसपर रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

Anupama: सुधांशु पांडे ने आज फैंस को उस वक्त हैरान कर दिया जब उन्होंने अनाउंस किया कि उन्होंने राजन शाही का पॉपुलर शो अनुपमा छोड़ दिया है. ये जानकारी एक्टर ने फेसबुक लाइव पर आकर दी. उन्होंने चार साल तक वनराज के रूप में प्यार करने के लिए सभी को धन्यवाद भी दिया. अब सीरियल में उनकी बेटी पाखी का किरदार निभाने वाली चांदनी भगवानानी ने इस बारे में बात की है.

विज्ञापन

सुधांशु पांडे के अनुपमा से अचानक बाहर निकलने पर क्या कहा चांदनी भगवानानी ने

चांदनी भगवानानी ने पिंकविला संग बात करते हुए कहा, “यह सच में शॉकिंग और दुखद था. फिलहाल हम उन्हें स्पेस दे रहे हैं. मुझे यकीन है कि उन्हें बहुत सारे कॉल आ रहे होंगे, हमें बहुत सारे कॉल आ रहे हैं, कल्पना कीजिए कि उन्हें कितने फोन आ रहे होंगे. सेट पर कोई भी इसके बारे में बात नहीं कर रहा है, क्योंकि हर कोई इसके बारे में काफी इमोशनल है.

सुधांशु पांडे के साथ अपने रिश्ते पर क्या बोली चांदनी भगवानानी

चांदनी ने सुधांशु संग अपने रिश्ते पर कहा, “हमारा रिश्ता बाप-बेटी की तरह है. अनुपमा के सेट पर उन्होंने मेरा काफी अच्छे से स्वागत किया. जैसा कि आप जानते हैं, मैंने शो में मुस्कान बामने की जगह ली थी. वह तीन साल से अधिक समय से वनराज की बेटी का किरदार निभा रही थीं. अचानक कोई और आ गया और मैं इस बात से बहुत घबरा गई थी, लेकिन सुधांशु सर ने बहुत अच्छे से मेरा स्वागत किया था और सेट पर भी काफी मदद की थी.”

सेट पर आकर किसे देखकर खुश होती थी चांदनी भगवानानी

उन्होंने आगे कहा, “वह उन कारणों में से एक थे, जिनकी वजह से मैं सेट पर आकर इतनी खुश थी. मैं उनसे बहुत ज्यादा प्यार करती हूं. मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है. वह काफी प्रोफेशनल हैं, उनके साथ काम करना एक शानदार अनुभव था, लेकिन जैसा कि कहा जाता है, हर महान चीज का अंत होता है और इस प्रकार, मुझे लगता है, उन्हें जाना पड़ा और हमें यह भी नहीं पता कि क्यों और क्या हुआ.”

Also Read- Anupama Twist: आध्या के लिए झूठी बीमारी का नाटक करेगी अनु, वनराज जल्द मीनू की करवाएगा शादी

Also Read- Anupama में नहीं आएगा लीप, रूपाली गांगुली-गौरव खन्ना के शो छोड़ने की यहां जानें सच्चाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

चांदनी भगवानानी ने पिंकविला संग बात करते हुए कहा, "यह सच में शॉकिंग और दुखद था. फिलहाल हम उन्हें स्पेस दे रहे हैं. मुझे यकीन है कि उन्हें बहुत सारे कॉल आ रहे होंगे, हमें बहुत सारे कॉल आ रहे हैं, कल्पना कीजिए कि उन्हें कितने फोन आ रहे होंगे. सेट पर कोई भी इसके बारे में बात नहीं कर रहा है, क्योंकि हर कोई इसके बारे में काफी इमोशनल है.