Anupama Maha Twist: प्रेरणा बिछाएगी जाल, अनुपमा-प्रेम फंसेंगे नए चक्रव्यूह में, पराग की नाजायज बेटी की एंट्री से बदलेगा ट्रैक

Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Dec 2025 7:53 AM

विज्ञापन

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड. फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama New Entry: अनुपमा में दिखाया जाएगा राही और प्रेम मुंबई जाते हैं और अनु को सरप्राइज देते हैं. रजनी, अनु को पेपर्स साइन करने के लिए प्रेशर डालती है. अनु साइन करने का सोचती है, लेकिन पेपर्स एक बार और पढ़ने का सोचती है. बा और पाखी भी मुंबई आती है.

विज्ञापन

Anupama New Entry: अनुपमा में आज रात के एपिसोड में नया ट्विस्ट देखने दर्शकों को मिलेगा. वरुण और रजनी चॉल आते हैं और देखते हैं कि चारों तरफ अंधेरा है. वरुण कहता है कि क्या अनुपमा को उनके बिल्डर के साथ डील वाली बात पता चल गई. तभी अनु दोनों को सरप्राइज देती है. रजनी और वरुण डेकोरेशन देखकर चॉल वालों की तारीफ करते हैं. अनु अपनी टीम के साथ डांस करती है. रजनी उसकी एनर्जी की तारीफ करती है. रजनी, भारती को यकीन दिलाती है कि वह उसके पिता की प्रॉपर्टी वापस लाने में मदद करेगी. उसी वक्त लीला, बाबूजी और पाखी चॉल आकर अनु को सरप्राइज देते हैं.

पेपर्स पर साइन करने कहेगी रजनी

रजनी, अनुपमा पर पेपर्स साइन करने का प्रेशर डालती है. अनु इस बारे में सोचने लगती है. रजनी कहती है कि उसके पास साइन करने का अधिकार है क्योंकि चॉल के लोगों ने उसे ये हक दिया है. अनु कहती है कि उसे रजनी पर भरोसा है, लेकिन वह एक बार फिर से पेपर्स अपनी संतुष्टि के लिए पढ़ना चाहती है. रजनी उसकी बात ना चाहते हुए भी मान लेती है. इस दौरान भारती और प्रीत, अनु को मेहंदी लगाने के लिए कहती है. दूसरी तरफ प्रेम और राही चॉल में आते हैं अपनी मां को सरप्राइज देते हैं. फिर से अनु पेपर्स पर साइन नहीं कर पाती और रजनी गुस्सा हो जाती है.

शो में होगी प्रेरणा की एंट्री

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शो में एक नयी लड़की प्रेरणा की एंट्री होने वाली है. राही देखती है कि प्रेरणा, अनु को हग करती है. प्रेरणा, प्रेम को देखकर कहती है कि उसे जो चीज पसंद आती है उसे वह छीन लेती है. राही परेशान हो जाती है. राही को पसंद नहीं आता कि उसकी मां का किसी और के साथ क्लोज बॉन्ड बने. प्रेरणा कहती है कि उसका और अनुपमा का एक रिश्ता है. हालांकि ये कौन है इसका खुलासा नहीं हुआ है. कहा जा रहा है कि प्रेरणा, रजनी और पराग की नाजायज बेटी है.

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: वरुण से शादी करके भारती की फूटेगी किस्मत? दिवाकर बनेगा साइको लवर, अनु को सड़क पर लाने की तैयारी कर रही रजनी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola