Anupama Twist: वरुण से शादी करके भारती की फूटेगी किस्मत? दिवाकर बनेगा साइको लवर, अनु को सड़क पर लाने की तैयारी कर रही रजनी

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Dec 2025 11:05 AM

विज्ञापन

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Twist: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राजा मुंबई से नहीं जाता और चॉल के बाहर रहता है. पराग को डर है कि अनु पेपर्स पर साइन नहीं करवा पाएगी. अपने इस डर के बारे में वह रजनी को बताता है. रजीन उसे यकीन दिलाती है कि अनु पेपर्स पर सबके साइन ले लेगी.

विज्ञापन

Anupama Twist: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु देखती है कि राजा बेंच पर सो रहा है. वह उसे देखकर भावुक हो जाती है और उसे कंबल और तकिया देने जाती है. नींद में राजा कहता है कि वह परी को कभी छोड़ कर नहीं जाएगा. अनु ये सुनकर फैसला करती है कि वह दोनों को मिलाकर रहेगी. दूसरी तरफ रजनी सपना देखती है कि अनु को सारा सच पता चल गया है और वह उसपर धोखा देने का आरोप लगा रही है. उसकी नींद खुल जाती है और वह डर जाती है.

वरुण की शादी में पराग को बुलाएगी रजनी

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि रजनी, पराग को फोन कर उसे अपने बेटे वरुण की शादी में आने के लिए इनवाइट करती है. हालांकि पराग मना कर देता है. पराग उससे पेपर्स पर साइन होने के बारे में पूछता है. रजनी उसे यकीन दिलाती है कि अनु सबसे साइन ले लेगी. पराग उससे कहता है कि कुछ गलत नहीं होना चाहिए क्योंकि उसने इस प्रोजेक्ट में अपना सब कुछ लगा दिया है. दूसरी तरफ भारती अपने माता-पिता को याद करती है. अनु को भारती बताती है कि गांव के सरपंच ने उसके पिता को बिना समझाए ही पेपर्स पर साइन करवा लिया. अनु को लगता है कि कहीं चॉल के लोगों के साथ भी ऐसा ना हो जाए.

दिवाकर बनेगा साइको लवर

दिवाकर को पता चलता है कि राही, प्रेम के साथ मुंबई जा रहा है तो वह गुस्सा हो जाता है. वह अपने हाथ पर चाय गिरा लेता है. राही ये देखती है और उसके लिए परेशान हो जाती है. दिवाकर को अच्छा लगता है कि राही उसका ख्याल रख रही है. रजनी अपने बेटे से चॉल के बारे में बात करती है. वह कहती है कि अनु उसका मोहरा है, जिसका इस्तेमाल वह चॉल जीतने में करेगी. वह उसे अपने स्कैम के बारे में सबकुछ बताती है. वरुण उससे पूछता है कि भारती का क्या करना होगा. रजनी कहती है कि अगर वह शादी रखना चाहे तो रखें, नहीं तो वह उसे तलाक दे सकता है.

यह भी पढ़ें Anupama Maha Twists: चॉल के पेपर्स रजनी के हाथ आने से छूट जाएंगे, भारती के गहनों को चुराएगी पाखी की बेटी, शाह हाउस का ये सदस्य जाएगा मुंबई

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola