Anupama: मालती देवी के बाद कपाड़िया हाउस में होगी नयी औरत की एंट्री! अनुज-अनुपमा के उड़ेंगे होश
इन दिनों ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि बाबूजी को एक गंभीर बीमारी हो गई है, जिसकी वजह से वो सबकुछ भूलने लगे है. इस वजह से काव्या की जान जाते-जाते बची. वहीं, अनुपमा में नयी एंट्री होने वाली है, जिससे सीरियल और ज्यादा दिलचस्प होने वाला है.
Anupama: रूपाली गांगुली का लोकप्रिय सीरियल अनुपमा में दर्शकों को खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है. कुछ समय से अनुपमा की टीआरपी में गिरावट दर्ज की गई है. मेकर्स अब नया ट्विस्ट ला रहे है, ताकि फिर से वो नंबर वन का स्थान पा सकें. समर की मौत के बाद से अब तक सीरियल में काफी कुछ दिखाया गया है. इन दिनों ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि बाबूजी को एक गंभीर बीमारी हो गई है, जिसकी वजह से वो सबकुछ भूलने लगे है. इस वजह से काव्या की जान जाते-जाते बची. बाबूजी अपनी भूलने की बीमारी की वजह से गैस क नॉब ऑन करके भूल जाते है और इसमें की काव्या की जान जाने से बच गई. अब कहा जा रहा है एक नयी एंट्री होने वाली है.
अनुपमा में होगी नयी एंट्री!
अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. अनुपमा और अनुज रोमिल को एक लड़की के साथ देखते है. रोमिल उस लड़की को अपने पीछे स्कूटी पर बैठाकर रैश ड्राइविंग करता दिखता है. रोमिल ने हेलमेट भी नहीं लगाया होता है और ऐसे में उसे देखकर दोनों चौंक जाते है. जिसके बाद अनुज, रोमिल को डांटता है और कहता है कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के किसी और की स्कूटी चलाना गलत है. उसके हेलमेट ना पहनने पर भी वो गुस्सा जाहिर करता है.
https://www.instagram.com/p/C0RXObTAd5X/?hl=en
रोमिल हुआ इमोशनल
रोमिल की इस हरकत पर अनुपमा भी काफी गुस्सा करती है. रोमिल कहता है कि उसके पास हेलमेट था. अनुपमा कहती है वो सिर पर पहनने की चीज है. साथ ही उसे सुरक्षा के बारे में बताती है. अनुपमा कहती है कि अगर उसे कुछ हो गया तो उसके माता-पिता का क्या हाल होगा. अनुपमा उससे कहती है कि उसने अपना जवान बेटा समर को खोया है. रोमिल ये सुनकर भावुक हो जाता है और उसकी आंखों में आंसू आ जाते है.
Also Read: Anupama की लोकप्रियता का मिला रुपाली गांगुली को फायदा, चमकी किस्मत, इस शो में आएंगी नजर!
रोमिल की गर्लफ्रेंड आएगी अनुपमा में
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा में नयी लड़की की एंट्री होने वाली है. वो लड़की रोमिल की गर्लफ्रेंड होगी. रोमिल की गर्लफ्रेंड आने के बाद से कहानी में नया ट्विस्ट आएगा. वहीं, नये प्रोमो के आने के बाद से ही शो को लेकर अलग-अलग कहानी चल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुज और अनुपमा अब अलग हो जाएंगे. और अनुज माया और छोटी अनु के साथ रहते नजर आएंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा से अलग होने के बाद अनुज आगे बढ़ने की कोशिश करेगा, लेकिन उसके बिना उसकी जिंदगी अधूरी होगी. उसके जीवन में एक नई महिला भी आएगी, जो उसे अपने जीवन को बेहतर देखने के लिए प्रोत्साहित करेगी.
https://www.instagram.com/p/C0O4rMKA16l/?hl=en
अमेरिका जाएगा अनुपमा
कुछ समय पहले अनुपमा का नया प्रोमो सामने आया था. प्रोमो में बैंकग्राउंड में बज रहा है कि आखिर अनुपमा का हुआ सपना पूरा. जिसके बाद अनु को एक बॉल दिखती है और पीछे से एक लड़की कहती है मम्मा. अनुपमा पीछे मुड़कर देखती है और उसे अपनी बेटी छोटी अनु की याद आती है. अनुपमा अमेरिका में होती है और वहां उसके साथ कोई नहीं होता. अनुपमा उदास नजर आती है और उसकी चेहरे पर खामोशी नजर आती है. अनुपमा की मांग में सिंदूर नहीं होता है और ना मंगलसूत्र. इसके बाद फैंस कयास लगाने लगे है कि अनुज और अनुपमा अलग हो जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










