Anupama 9 April: जॉब जाने से वनराज हुआ बेबस, लीला को सताने लगी अपने बेटे की चिंता, अनुज ने लिया ये फैसला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Apr 2022 12:53 PM
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज कहता है कि यह उसकी पहली शादी है इसलिए वह हर चर्चा में खुद को शामिल करना चाहता है. बाबूजी और जीके पंडित से शादी की तारीख निकलवाने की बात करते है.
Anupama Upcoming Episode: सीरियल अनुपमा (Anupama) में शाह परिवार दो भाग में बंट गया है. एक तरफ अनुपमा- अनुज की शादी को बाबूजी, समर, किंजल सपोर्ट कर रहे है. तो दूसरी तरफ वनराज- बा, पाखी और पारितोष इस शादी के खिलाफ है. शादी की तैयारियां चल रही है और इसके लिए मालविका प्लान बना रही है.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और अनुज साथ में क्वालिटी टाइम बिताते है. उन्हें ऐसे देखकर मालविका, जीके, किंजल, समर उनकी टांग खिंचते है. हंसी-मजाक के बाद अनुज कहता है कि यह उसकी पहली शादी है इसलिए वह हर चर्चा में खुद को शामिल करना चाहता है. अनुपमा अपनी पहली शादी को याद कर हुए बताती है कि कैसे 26 साल पहले उन्हें शादी के बारे में जानकारी नहीं थी.
बाबूजी और जीके पंडित से बात करने और शादी की तारीख पर निकलवाने की बात करते है. बाकी लोग शादी की योजना बनाते है. इधर लीला अपनी परेशानी अपने पति हसमुख को बताती है कि वनराज अन्दर से बहुत टूट गया है औऱ कही वो अपने आप को नुकसान ना पहुंचा ले. हसमुख उसे समझाता है कि वो उससे बात करेगा. अनुपमा ये बात सुन लेती है.
लीला वनराज के पास जाती है और उससे बात करती है. वनराज अपनी बेबसी लीला से शेयर करता है. मालविका अनुपमा से वनराज की चिंता करने की शिकायत करती है. वो नाराज होती है कि वनराज की बात करने के लिए उसने अनुज को बोला. अनुज बताता है कि उसने हसमुख की बाते सुनी थी और इसलिए उसने वनराज की बात की. अनुज, अनुपमा और मालविका से एक बार उसे समझाने के लिए कहता है.
अनुज कहता है वह नहीं चाहता की वनराज के नकारात्मक प्रभाव से उनकी शादी में बाधा आए. अबतक आपने देखा कि काव्या को वनराज को तलाक देने और घर से बाहर निकलने के लिए उकसाती है. वहीं, अनुज कहता है कि वो कभी भी शाह के साथ उसे अपने संबंध तोड़ने के लिए नहीं कहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










