Anupama 8 April: काव्या को जॉब देने के बदले राखी ने रखी शर्त, अनुज ने शादी से पहले अनुपमा से किया ये वादा

Anupama Upcoming Episode: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनुपमा के लिए एक गिफ्ट भेजता है. अनुज के भेजे गिफ्ट को वो देखकर खुश हो जाती है. राखी, काव्या को मिलने बुलाती है.
Anupama Upcoming Episode: सीरियल अनुपमा में इन दिनों दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. अनुपमा और अनुज की शादी से वनराज- बा, पाखी और पारितोष बिल्कुल खुश नहीं है. सब इस शादी के खिलाफ है और अनु को बुरा- भला कहते रहते है. इधर मालविका उनकी शादी की तैयारी में लगी हुई है. शादी की तैयारी को लेकर वो काफी उत्साहित है.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनुपमा के लिए एक गिफ्ट भेजता है. अनुज के भेजे गिफ्ट को वो देखकर खुश हो जाती है. राखी, काव्या को मिलने बुलाती है. राखी, उससे कहती है कि वह मदद कर सकती है लेकिन वनराज का अहंकार बड़ा है. राखी काव्या से कहती है कि वह उसे नौकरी दे सकती है लेकिन एक शर्त पर.
राखी, काव्या को वनराज को तलाक देने और घर से बाहर निकलने के लिए उकसाती है. काव्या ये सुनकर चुप हो जाती है. इधर अनुज शादी की रस्में शुरू होने से पहले वह अनुपमा के साथ अकेले समय बिताने का फैसला करता है. दोनों मिलते है और एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते है. अनुज उससे पूछता है कि मालविका ने जो किया उससे घर पर क्या हुआ.
अनुपमा, अनुज को सबकुछ बताती है. वो उससे कहती है कि वो कितनी भ कोशिश कर ले, लेकिन वह शाह परिवार से बाहर नहीं निकल सकती. अनुपमा कहती है कि उसके दिल का एक हिस्सा शाह परिवार में बसता है. अनुज कहता है कि वो कभी भी शाह के साथ उसे अपने संबंध तोड़ने के लिए नहीं कहेगा.
अबतक आपने अनुपमा में देखा कि मालविका, अनुज को अपना कपाड़िया एंपायर फिर से ज्वाइन करने के लिए कहती है. अनुज मना कर देता है और कहता है उसने अनु से वादा किया है कि वो फिर से नई शुरुआत करेगा. उसके बाद ही कंपनी में वापस आएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




