ePaper

Anupama 12 March: अनुपमा के बाद अब अनुज भी पहुंचा शाह हाउस, वनराज ने लगाया उसपर नया आरोप

Updated at : 12 Mar 2022 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama 12 March: अनुपमा के बाद अब अनुज भी पहुंचा शाह हाउस, वनराज ने लगाया उसपर नया आरोप

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनुपमा को शाह हाउस में छोड़ता है. घर के अन्दर जाते ही वो बाबूजी से आशीर्वाद लेती है. समर को फ्रिक है कि अनुपमा के वापस आने से लोग उसकी मां को ताना मारेंगे.

विज्ञापन

Anupama 12 March Episode: टीवी शो ‘अनुपमा’ (Anupama) का ट्रैक काफी दिलचस्प हो गया है. अनु को शाह हाउस में किंजल की वजह से रहना पड़ रहा है. अनुज उसकी ये बात समझता है और वो अनुपमा से उसके लिए समय निकालने के लिए कहता है. इधर काव्या, अनुपमा के आने से काफी नाराज होती है, लेकिन उसकी ये बात वनराज नहीं सुनता.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनुपमा को शाह हाउस में छोड़ता है. घर के अन्दर जाते ही वो बाबूजी से आशीर्वाद लेती है. समर को फ्रिक है कि अनुपमा के वापस आने से लोग उसे ताना मारेंगे. अनु उसे समझाती है कि अब समाज की उसे फ्रिक नहीं है. बाबूजी उससे कहते है कि किंजल के ठीक होने के बाद अनुज के साथ उसकी शादी के बारे में सबको बता देंगे.

अनुज, अनुपमा को वीडियो कॉल करता है और उसे एक कविता पढ़कर सुनाता है. वनराज भी इस कॉल में आ जाता है और उसे ताना मानते हुए कहता है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव और पार्वती अलग हो गए. अनु, अनुज से कहती है कि अगर वनराज को इतना बुरा लग रहा है तो उसे शाह हाउस शिफ्ट हो जाना चाहिए. ये सुनकर वनराज उसे घर आने से मना करता है.

Also Read: शमिता शेट्टी और राकेश बापट का टूटा रिश्ता? दोनों में बातचीत बंद, सामने आई ये वजह

महाशिवरात्रि की पूजा में बाबूजी अनुज को घर पर बुलाते है और वनराज उसे देखकर चिढ़ जाता है. आज वनराज और अनुज के डील का नतीजा आने वाला होता है औऱ ये डील अनुज को मिल जाता है. वनराज, अनुज पर आरोप लगाता है कि उसने अपने संपर्कों का इस्तेमाल करके उससे डील छीन लिया. पारितोष भी वनराज की बातों में हां में हां मिलाता है.

अब तक आपने अनुपमा में देखा कि किंजल की तबीयत खराब होने की वजह से अनुपमा को शाह हाउस आना पड़ता है. लीला औऱ वनराज उसे रूकने के लिए कहते है. अनुपमा भी इस बात के आगे कुछ कह नहीं पाती. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज और वनराज में जमकर लड़ाई होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola