अंशुमन झा ने अपनी मंगेतर सिएरा संग अमेरिका में रचाई शादी, हनीमून के लिए जल्द रवाना होंगे अलास्का

Updated:
विज्ञापन

अंशुमन झा और सिएरा विंटर्स जल्द ही अपने हनीमून के लिए अलास्का के लिए उड़ान भरेंगे. अंशुमन अपनी आगामी शीतकालीन रिलीज़ ‘लकड़बग्गा’ का प्रचार शुरू करने के लिए भारत वापस लौटेंगे.

विज्ञापन

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अभिनेता और निर्माता अंशुमन झा और एथलीट सिएरा विंटर्स ने उत्तरी कैरोलिना में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली. सिएरा विंटर्स को उनके पिता झील के उस पार ले गए थे और अंशुमन दूसरी तरफ उनका इंतजार कर रहे थे. इस कपल ने खुले आसमान के नीचे, गिरे हुए पत्तों के बीच और कुछ चुनिंदा मेहमानों के बीच सात फेरे लिये. 84 वर्षीय एल्मर हॉल ने शादी में हिस्सा लिया और जोड़े को आशीर्वाद दिया. जबकि अंशुमन के दोस्त और साथी अभिनेता परेश पाहूजा उनके ‘बेस्ट मैन’ थे.

विज्ञापन
undefined
हनीमून के लिए अलास्का रवाना होंगे

अंशुमन झा और सिएरा विंटर्स जल्द ही अपने हनीमून के लिए अलास्का के लिए उड़ान भरेंगे. अंशुमन अपनी आगामी शीतकालीन रिलीज़ ‘लकड़बग्गा’ का प्रचार शुरू करने के लिए भारत वापस लौटेंगे. जबकि सिएरा 25 नवंबर को आयरन मैन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए 3 नवंबर को इजरायल के लिए उड़ान भरेगी.

undefined
सर्दी के मौसम में शादी करना चाहती थीं सिएरा

अपने खास दिन के बारे में बात करते हुए अंशुमन ने कहा, “सिएरा हमेशा सर्दी के मौसम में शादी का सपना देखती थी, सैम (उसके डैड) हमेशा उसे झील के पार ले जाने का सपना देखते थे, मेरी माँ का सपना था कि मुझे शादी करते हुए देखा देखे.

Also Read: PHOTOS: हंसिका मोटवानी को ब्वॉयफ्रेंड ने एफिल टावर के सामने किया प्रपोज, सगाई की पहली तस्वीर वायरल इस दिन बहुत सारे सपने सच हुए

उन्होंने आगे कहा,’मैंने हमेशा एक ऐसा ही जीवन साथी खोजने का सपना देखा था जो मुझे प्रेरित करती रहे – इस दिन बहुत सारे सपने सच हुए और मुझे यकीन है कि माँ देख रही होगी. यह एक परफेक्ट दिन था और हमारे पास सभी के लिए केवल आभार प्रकट कर सकते है. विवाह एक संज्ञा नहीं है, यह एक क्रिया है और हम इस चरण में एक साथ प्रवेश करके धन्य महसूस करते हैं.”

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola