Thar Trailer: अनिल कपूर और हर्षवर्धन की फिल्म ‘थार’ का ट्रेलर रिलीज, सस्पेंस और थ्रिलर का डबल डोज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर की फिल्म ‘थार’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गई है. यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है. ट्रेलर काफी रोचक है, इसमें अनिल कपूर पुलिस के किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं उनके बेटे बिजनेसमैन के रोल में है.
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म थार का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है. इस फिल्म में उनके साथ हर्षवर्धन कपूर, सना शेख और सतीश कौशिक है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर 6 मई को रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर, पुलिस अनिल और सतीश के साथ रेगिस्तान में एक हत्या की जांच के साथ शुरू होता है. उसके बाद हमें हर्ष के रहस्यमय प्राचीन वस्तुओं के डीलर की एक झलक मिलती है, जब वह शहर में आता है. फैंस ट्रेलर देखकर काफी उत्साहित हो रहे हैं. यह दूसरी बार है जब अनिल और हर्ष एक साथ काम कर रहे हैं.
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें