अनन्या पांडे ने ब्लैक ड्रेस में शेयर की बेहद ग्लैमरस तसवीरें, फैंस बोले- हाय गर्मी...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2021 9:30 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक्टिंग के अलावा अपने लुक्स और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. अब उनके लेटेस्ट फोटोशूट ने फैंस को हैरान किया है.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक्टिंग के अलावा अपने लुक्स और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. अब उनके लेटेस्ट फोटोशूट ने फैंस को हैरान किया है. इन तसवीरों में वो ब्लैक आउटफिट में कमाल लग रही हैं. उनकी तसवीरें तेजी से वायरल हो रही हैं जिसपर फैंस दिल हार बैठे हैं.

undefined

अनन्या पांडे ने इन तसवीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. फोटोज में वह बहुत हॉट लग रही हैं. वो ब्लैक आउटफिट में पोज देती नजर आ रही हैं. अनन्या ने अपने एब्स को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है. वो कैमरे को देखकर एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं.

undefined

बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. उनके लेटेस्ट फोटोशूट ने फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है, जिसमें वो अपनी अदाओं से बिजली गिरा रही हैं. उनकी अदाएं वाकई देखने लायक हैं.

undefined

अनन्या इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लिगर’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में साउथ इंडियन एक्टर विजय देवरकोंडा संग रोमांस करती नजर आएंगी. फिल्म के निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने भी अपने प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में महान मुक्केबाज माइक टायसन को लिया है. फिल्म में साउथ इंडियन एक्टर विजय देवरकोंडा संग रोमांस करती नजर आएंगी.

undefined

गौरतलब है कि अनन्या ने 2019 में पुनीत मल्होत्रा की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया भी थे. इसके बाद वह पति पत्नी और वो में नजर आईं. अनन्या ने बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड और जी सिने अवॉर्ड जीता.

undefined

एक्‍ट्रेस अपने डेब्यू के बाद से ही छाई हुई हैं जिसने दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी है. ‘लीगर’ के साथ अनन्या साउथ सिनेमा में अपना डेब्यू करेंगी. ‘लीगर’ के अलावा, अभिनेत्री जल्द दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ शकुन बत्रा की अगली फिल्म में भी दिखाई देंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola