अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट संग की सगाई, सेरेमनी में बॉलीवुड सितारों ने लगाये चार चांद, VIDEO

Updated:
विज्ञापन

जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई 19 जनवरी को उनके आवास एंटीलिया में हुई. यह समारोह गोल धना और चुनरी विधि जैसे गुजराती हिंदू रीति-रिवाजों के साथ पारंपरिक था.

विज्ञापन

विज्ञापन

जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई 19 जनवरी को उनके आवास एंटीलिया में हुई. यह समारोह गोल धना और चुनरी विधि जैसे गुजराती हिंदू रीति-रिवाजों के साथ पारंपरिक था. गोल धना समारोह की बात करें तो यह एक पारंपरिक गुजराती रस्म है जिसमें मेहमानों को धनिया के बीज और गुड़ बांटा जाता है. यह मुख्य रूप से एक गुजराती शादी में सगाई की रस्म है. दुल्हन और उसका परिवार दूल्हे के परिवार के लिए मिठाई और उपहार लेकर आते हैं. फिर जोड़ा सगाई की अंगूठी का आदान-प्रदान करते हैं और प्रत्येक परिवार की पांच विवाहित महिलाओं से आशीर्वाद मांगते हैं.

बता दें कि इस फंक्शन में पूरा परिवार मौजूद रहा और सभी बेहद खुश नजर आए. कार्यक्रम की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस सेरेमनी में बॉलीवुड सितारों ने भी जमकर भागीदारी निभाई. शाहरुख खान ने फोटो सेशन सेशन कराया. हालांकि स्टार को वेन्यू में प्रवेश करते हुए क्लिक किया गया था. शाहरुख की पत्नी गौरी और बेटे आर्यन ने खुशी-खुशी वेन्यू पर लगे कैमरों को पोज दिए. पार्टी के लिए सलमान खान की प्लस वन उनकी भतीजी अलिज़ेह अग्निहोत्री थीं. बच्चन परिवार का प्रतिनिधित्व ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या ने किया. स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने फेस्टिव अंदाज में नजर आए. कटरीना कैफ, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर से लेकर अनन्या कपूर, वरुण धवन और उनकी पत्नी ने भी चार चांद लगाये.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola