ePaper

KBC 13: पंकज त्रिपाठी के 'लव लेटर' को सुनकर अमिताभ बच्चन हंसी से हुए लोटपोट, VIDEO VIRAL

Updated at : 30 Sep 2021 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
KBC 13: पंकज त्रिपाठी के 'लव लेटर' को सुनकर अमिताभ बच्चन हंसी से हुए लोटपोट, VIDEO VIRAL

कौन बनेगा करोड़पति 13 के शानदार शुक्रवार में इस बार पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी नजर आएंगे. इस एपिसोड का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें पंकज अपनी पत्नी को लिखे लव लेटर की कहानी सुना रहे हैं.

विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति 13 को हमेशा से ही दर्शकों का प्यार मिला है. इस शो में बिग बी कटेंस्टेंट और सेलेब्स के साथ कई तरह की मस्ती करते है. इस दौरान अभिनेता उनसे कई दिलचस्प कहानियां भी सुनते हैं. जहां इस हफ्ते शानदार शुक्रवार के एपिसोड में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और प्रतीक गांधी (Prateek Gandhi) हॉटसीट पर नजर आएंगे.

इस एपिसोड का एक प्रोमो सोनी चैनल ने रिलीज किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पकंज एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए दिख रहे हैं. पकंज यहां बि बी को अपने लव लेटर की आप बीती सुना रहे हैं. जिसे देखकर फैंस हंस रहे हैं.

इस वीडियो में अमिताभ बच्चन पंकज त्रिपाठी से पूछते हैं कि, क्या आपने कभी किसी को प्रेम पत्र लिखा है?, जिसपर पंकज हंसने लगते हैं और अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी की ओर देखने लगते हैं.

Also Read: KBC 13 के मेकर्स से दोबारा हुई बड़ी चूक, नेशनल टीवी पर पूछ डाला ‘गलत’ सवाल!

पंकज ने कहा, मैंने एक प्रेम पत्र लिखा था, लेकिन ये पत्र उन दिनों का है, तो काफी सरल और सामान्य था. इसमें मैंने लिखा था कि ‘आप सब अच्छे होंगे कुशल मंगल है, मैं भी अच्छा हूं, लास्ट में था. बड़ो को प्रणाम और छोटे को प्यार… मुझे पता था कि छोटी पढ़ेगी तो समझ जाएगी कि इस पत्र मकसद सिर्फ छोटी को प्यार है और कुछ नहीं है.’ उन्होंने कहा कि इनको दिल देने के पहले जरूर पूछा करते थे, कि विवाह करोगी क्या? वो पूछती थी क्यों, जिसके बाद मैं कहता था, क्योंकि उसके बाद ही मैं प्यार करूंगा.

जिसके बाद पकंज के साथ-साथ अमिताभ बच्चन जोर-जोर से हंसने लगते हैं. वहीं ऑडियंस के लोग भी इस किस्से को सुन ठहाके लगाते है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है. फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

आपको बता दें कि पंकज बॉलीवुड के सबसे बीजी स्टार्स में से एक हैं. उनकी फिल्मों को दर्शक काफी पसंद करते हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग से बॉलीवुड और ओटीटी में कई लोगों को दीवाना बनाया है.

Also Read: घरेलू हिंसा मामले में करण मेहरा को मिली अग्रिम जमानत, एक्टर बोले- जल्द ही सबूत पेश करुंगा

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola