अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा बॉलीवुड के इस एक्टर को कर रही डेट! मूवी डेट पर दोनों दिखे साथ-साथ

Updated:
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा बॉलीवुड के इस एक्टर को कर रही डेट! मूवी डेट पर दोनों दिखे साथ-साथ

सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा के बीच काफी समय से डेटिंग की खबरें आ रही हैं. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों मूवी डेट पर जाते दिखे. वीडियो में सिद्धांत- नव्या एक मल्टीप्लेक्स के अंदर जाते हुए नजर आ रहे है.

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भले ही फिल्मों में एंट्री नहीं ली है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. श्वेता बच्चन की बेटी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. अफवाह है कि नव्या बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) को डेट कर रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों रिलेशनशिप में हैं, लेकिन उन्होंने इसे कन्फर्म नहीं किया है. वैसे तो दोनों अक्सर साथ में दिख जाते है. इस बार नव्या-सिद्धांत मूवी डेट पर साथ दिखे.

सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ मूवी डेट पर नव्या नवेली नंदा

सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा के बीच काफी समय से डेटिंग की खबरें आ रही हैं. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों मूवी डेट पर जाते दिखे. वीडियो में सिद्धांत- नव्या एक मल्टीप्लेक्स के अंदर जाते हुए नजर आ रहे है. एक्टर ने मास्क लगाया हुआ है औऱ दोनों बातें करते दिख रहे है. वीडियो को instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अक्सर साथ में नजर आते है नव्या-सिद्धांत

इस महीने की शुरुआत में सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि दोनों गोवा से वापस आ रहे थे. बता दें कि नव्या एक उद्यमी हैं जो प्रोजेक्ट नवेली चलाती हैं, जो एक गैर-लाभकारी संगठन है जो जेंडर एक्वालिटी को प्रमोट करती है. पिछले साल, वो पॉडकास्ट व्हाट द हेल नव्या को लेकर सुर्खियों में थी.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बबीता जी ने गोद लिया बच्चा!इन तसवीरों को देख फैंस हुए कंफ्यूज, जानिए सच्चाई
सिद्धांत चतुर्वेदी की आने वाली फिल्में

वहीं, सिद्धांत चतुर्वेदी की बात करें तो वो पिछले बार फिल्म फोन भूत में कैटरीना कैफ और ईशान खट्टर के साथ नजर आए थे. उनकी अपकमिंग फिल्म खो गए हम कहां और एक्शन-थ्रिलर युद्ध है. फिल्म खो गए हम कहां में उनके साथ आदर्श गौरव और अनन्या पांडे है. कहा जा रहा है कि दोनों फिल्म इसी साल रिलीज होगी.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola