Amitabh Bachchan Birthday: कार्तिक आर्यन ने 4 साल पहले लिया था बिग बी का ऑटोग्राफ, शाहरुख ने ऐसे दी बधाई
Published by : Ashish Lata Updated At : 11 Oct 2022 5:57 PM
Amitabh Bachchan Birthday Wishes Live: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज 80 साल के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. कई तरह की भूमिकाएं निभाने के लिए जाने जाने वाले, अमिताभ बच्चन यकीनन फिल्म इंडस्ट्री में सबसे महान अभिनेताओं में से एक हैं. बच्चन ने अपने शानदार करियर में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते हैं. अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. उनकी अबतक की जर्नी हम सभी के लिए एक मिसाल है.
बिग बी ने जताया पीएम मोदी का आभार
यहां हुई थी अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘काला पत्थर’ की शूटिंग
अक्षय कुमार ने लिखा खास नोट
अमिताभ बच्चन ने ऑनस्क्रीन बेटे अक्षय कुमार ने भी बिग बी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी है. उन्होंने सिनियर बच्चन के साथ फोटो शेयर कर लिखा, मैं उस शख्स को शुभकामनाएं देना चाहता हूं, जो फिल्मों में हीरो बनने की चाहत रखने वाली पूरी पीढ़ी के पीछे एक ही कारण है. मेरी प्रेरणा, बच्चन साब! आपको 80वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.
पीएम मोदी ने बिग बी को किया विश
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को सब ओर से उनके 80वें जन्मदिन पर बधाइयां मिल रही है. अब देश के प्रधानमंत्री ने भी उन्हें विश किया है. मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, अमिताभ बच्चन जी को 80वें जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई…वह भारत की सबसे उल्लेखनीय फिल्मी हस्तियों में से एक हैं, जिन्होंने पीढ़ियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध और मनोरंजन किया है… वह लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें.
अजय देवगन ने बिग बी को किया विश
अजय देवगन ने भी अमिताभ बच्चन को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने वीडियो शेयर कर अमित जी के साथ अपने कुछ अनोखा पल साझा किया. वीडियो के कैप्शन में लिखा, 80वां जन्मदिन मुबारक हो @amitabhbachchan! आपको आगे एक शानदार वर्ष की शुभकामनाएं सर। आप वास्तव में हम सभी से बहुत आगे हैं और हम केवल सर्वश्रेष्ठ – आप तक जीने का प्रयास कर रहे हैं.
अभिषेक बच्चन ने पिता को किया विश
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है. ऐसे में तमाम सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. अब बिग बी के उत्तराधिकारी यानी अभिषेक बच्चन ने पिता के लिए दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा है. उन्होंने बिग बी के साथ गुजारे कुछ शानदार पल भी साझा किया है. अभिषेक ने वीडियो के साथ लिखा, इसे ठीक करने के लिए बहुत सी गोपनीयता, बहुत सारी योजनाएं, बहुत मेहनत और बहुत सारी रिहर्सल करनी पड़ी। लेकिन फिर, वह कम का हकदार नहीं है! पिताजी को सरप्राइज देने और अपना 80वां जन्मदिन उस जगह पर मनाने में सक्षम होना बहुत भावुक था, जहां वे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं, उनका कार्यस्थल. ऐसा करने में मेरी मदद करने और आज रात के एपिसोड को मेरे पिता के लिए इतना खास बनाने के लिए मैं सोनी और कौन बनेगा करोड़पति की पूरी टीम का आभार व्यक्त करता हूं. कोशिश करें और हो सके तो देखें. केबीसी 11 अक्टूबर को रात 9 बजे IST सिर्फ सोनी टीवी पर.
श्वेता बच्चन ने खास अंदाज में बिग बी को किया विश
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने भी पापा को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया. तसवीर में श्वेता बिग बी को गाल पर किस करती देखी जा सकती है. वहीं फोटो के कैप्शन में लिखा, मेरे पिता जी को 80वां जन्मदिन मुबारक….
पीरा नु मैं सीने लावां
ते मैं हसदी जावां
धुप्पां दे नाल लड़ लड़ के
मैं लाभियाँ अपनीयां छावां
दुःख वि अपने सुख वि अपने
मैं ते बस एह जाना
सब नु समझ के की करना ऐ
दिल नु एह समझावां
तू झूम झूम झूम झूम
तू झूम झूम झूम झूम
नातिन नव्या नवेली नंदा ने किया विश
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने खास अंदाज में अपना नाना को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, तू न थकेगा कभी, न रुकेंगे कभी, तू नखें, कर, संदेश, दूत, अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ. नाना को जन्मदिन की बधाई, आपके जैसा कभी कोई नहीं था और न ही कभी होगा.
फैंस दे रहे है बधाइयां
अमिताभ बच्चन के 80वां जन्मदिन पर फैंस जमकर बधाइयां दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”सबसे ऊर्जावान भारतीय, हिंदी सिनेमा का चेहरा, भारत का गौरवान्वित, प्यारा व्यक्तित्व और मेरे सबसे पसंदीदा और सबसे अच्छे कलाकार को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रिय महोदय…मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आपको लंबी उम्र और अधिक से अधिक फिल्में और परियोजनाएं मिलती रहें जो बनाता है पृथ्वी मील का पत्थर”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”हैप्पी बर्थडे सर आप एक लीजेंड हैं..हमेशा और हमेशा. आपको वह सब कुछ चाहिए, जो आपको मुस्कुराता है.”
अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ
अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ 410 मिलियन डॉलर है. भारतीय रुपयों में यह राशि 3396 करोड़ रुपये के आसपास होती है. अमिताभ सालाना 60 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं. महीने में लगभग 5 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लेते हैं. अमिताभ बच्चन की कमाई के बारे में बात करें, तो वह मुख्य तौर पर फिल्मों से कमाई करते हैं. इसके साथ ही, ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिये भी बिग बी मोटी कमाई करते हैं. अमिताभ बच्चन एक फिल्म के लिए लगभग छह करोड़ रुपये की फीस लेते हैं, तो वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वह 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. अमिताभ ने रियल एस्टेट बिजनेस में भी निवेश किया है. जस्ट डायल समेत अमेरिका की टेक स्टार्टअप में भी उनका निवेश है.
अमिताभ बच्चन की पहली सैलरी
अमिताभ बच्चन आज एक मूवी में काम करने के लिए मोटी फीस वसूलते हैं. हिंदी सिनेमा के अब तक के सबसे बड़े स्टार में से एक अमिताभ बच्चन हैं. Bollymoviereviewz की एक रिपोर्ट की मानें तो बिग बी एक फिल्म के लिए 12 करोड़ लेते है. हालांकि एक समय था जब उन्हें पहली सैलरी मात्र 500 रुपये मिली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता की पहली नौकरी 1962 में कोलकाता में थी, जहां वह एक शिपिंग फर्म में एक्जीक्यूटिव थे. उन्होंने केवल 500 रुपये कमाए, जो कटौती के बाद 460 रुपये हो गए.
ये हैं अमिताभ बच्चन के गॉडफादर
अमिताभ बच्चन को महमूद गॉडफादर मानते थे. वे हिंदी फिल्म में बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ कॉमेडियन भी थे. महमूद को कॉमेडियन के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार भी मिले, लेकिन उनकी वजह से एक स्टार ने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा, जिसके लिए बी-टाउन उनका हमेशा आभारी रहेगा. वह कोई और नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन हैं. जब महमूद से बच्चन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बिग बी बॉलीवुड में सबसे लंबे घुड़दौड़ का घोड़ा हैं और यह घोड़ा बहुत तेज दौड़ सकता है. सुनने में तो यह भी आया है कि बिग बी उनसे कार उधार लेकर घूमने जाया करते थे.
बिग बी से जुड़ी अनसुनी बातें
अमिताभ बच्चन एक मल्टी स्टारर व्यक्ति है. बहुत कम लोगों को पता होगा कि एक्टर आसानी से अपने दोनों हाथों से लिख सकते हैं. बिग बी भारतीय वायु सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते थे. बॉलीवुड के शहंशाह ने 1969 में भुवम शोम में वॉयस नैरेटर के रूप में शोबिज इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था. वहीं उन्हें ऑल इंडिया रेडियो में उनकी आवाज भारी होनी की वजह से उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था. बिग बी के बारे में एक और दिलचस्प तथ्य यह है कि उनके पिता हरिवंश राय बच्चन अमिताभ का नाम ‘इंकलाब’ रखना चाहते थे. उनका यह भी मानना था कि उनका पुत्र उनके दादा का पुनर्जन्म था. अमिताभ बच्चन का मूल सरनेम श्रीवास्तव था, जब तक कि उनके पिता ने बच्चन नाम नहीं अपनाया. तब से वह भी इसी नाम से जाने जाते है.
अमिताभ बच्चन का 80वां जन्मदिन
बॉलीवुड इडस्ट्री में शहंशाह के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके इस खास मौके पर बिग बी के परिवार सहित बी-टाउन के सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. एक्टर आज जहां पर भी है, अपनी कड़ी मेहनत की वजह से है. बच्चन ने अपने शानदार करियर में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते हैं. अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है.
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए