Koffee With Karan 7: कॉफी विद करण में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना, खोलेंगे कई गहरे राज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2022 11:42 AM
करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण के 7वें सीजन में अर्जुन और रश्मिका मंदाना नजर आने वाले है. शो में आकर दोनों कई सारे राज खोलेंगे. वहीं फैंस दोनों के आने की खबर से काफी ज्यादा एक्साइटेड है.
करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण (Coffee With Karan) दर्शकों के फेवरेट शो में से एक है. इस शो में फैंस के चहते स्टॉर्स आते हैं और करण उनसे कई मजेदार गेम्स और रैपिड फाइर राउंड खेलते हैं. शो में कई सनसनीखेज खुलासे भी होते है. अब एक बार फिर से ये शो कॉफी विद करण सीजन 7 के साथ वापस आ रहा है, लेकिन इस बार ये टीवी पर नहीं आएगा, बल्कि ओटीटी पर टेलीकास्ट किया जाएगा. इस बार के सीजन में बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा साउथ के सुपरस्टार भी शिरकत करेंगे.
सूत्रों की मानें तो कॉफी विद करण के सातवें सीजन में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना शिरकत करेंगे. दोनों के साथ शो के मेकर्स बातचीत कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि “टीम पहले ही चैट शो के लिए अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के पास पहुंच चुकी है और वे इसके लिए काफी उत्साहित हैं. अल्लू अर्जुन की पॉपुलेरिटी को देखते हुए यह सबसे रोमांचक एपिसोड में से एक होगा. जहां दोनों हस्तियां कॉफी काउच पर बैठकर अपने फिल्मों, पर्सनल लाइफ, कॉट्रोवर्सी और अन्य चीजों के बारें में चर्चा करेंगे.
सूत्रों ने यह भी खुलासा किया है कि “कॉफी विद करण के इस सीजन में दक्षिण की कुछ बड़ी हस्तियां दिखाई देंगी. ऐसा इसलिए क्योंकि साउथ की मूवी इन-दिनों वल्ड वाइड धमाल मचा रही है. फैंस इनके लाइफ से जुड़ी छोटी से छोटी बात जानने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं.”
खबरें आ रही हैं कि कॉफी विद करण के नए सीजन में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह पहले मेहमान होंगे. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सितारे 10 मई को पहले एपिसोड की शूटिंग करेंगे. जहां आलिया पहली बार अपनी शादी के बारे में खुल सकती हैं, वहीं रणवीर कुछ रोमांचक खुलासे भी कर सकते हैं.
कॉफ़ी विद करण पहली बार 19 नवंबर 2004 को प्रसारित किया गया था. शो पर अबतक शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, सलमान खान, आमिर खान, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन आ चुके है.
Also Read: Koffee With Karan 7: कॉफी विद करण के पहले गेस्ट होंगे आलिया भट्ट और रणवीर सिंह, पूछे जाएंगे ये सवाल
इसी बीच करण जौहर ने हाल ही में एक बयान शेयर किया था कि जिसमें पहले तो कहा गया था कि कॉफी विद करण शो बंद होने जा रहा है. हालांकि बाद में ये क्लियर किया गया था कि शो एक नए ट्विस्ट के साथ वापस आना वाला है. उन्होंने ट्विटर पर नया पोस्ट शेयर किया है. जिसमें बताया कि शो टेलीविजन पर नहीं लौट रहा है, लेकिन जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम होगा. उन्होंने बताया कि शो जल्द ही डिज्नी + हॉटस्टार पर वापस आ जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










