रणबीर कपूर की आंखों में यूं डूबी नजर आई आलिया भट्ट, देखें शादी की INSIDE फोटोज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2022 12:17 PM
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हो चुकी है. हर दिन उनके वेडिंग की कुछ अनसीन फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते है. अब एक बार फिर से दोनों की शादी की कुछ तसवीरें सामने आई है. जिसमें वे एक दूसरे की आंखों में डूबे दिख रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए हैं. दोनों ने बीते 14 अप्रैल को एक दूसरे के साथ शादी रचाई है. हर दिन उनके वेडिंग की कुछ अनसीन फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते है. अब एक बार फिर से दोनों की शादी की कुछ तसवीरें सामने आई है.
दरअसल अब आलिया और रणबीर की ये फोटोज उनके फोटोग्राफरों की ओर से शेयर की गई है. इन तसवीरों में दोनों कपल की मासूमियत और उनका प्यार साफ तौर पर देखा जा सकता है. फोटोज में आलिया की हंसी से अपनी नजरें को हटाना मुश्किल हो रहा है . दोनों कपल एक दूसरे के आंखों में खोये नजर आ रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/CcYN6eAvuCV/
फोटोग्राफर ‘द हाउस ऑन द क्लाउड्स’ ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की आठ फोटोज शेयर की है. पहली फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है. जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर एक दूसरे का हाथ थामें हुए है और उनकी आंखों में प्यार का सैलाब दिख रहा है.
https://www.instagram.com/p/CcYETGyMGTu/
आलिया की बहन शाहीन ने भी कुछ फोटोज शेयर की है. जिसके कैप्शन में लिखा, ‘दुनिया में मेरे दो फेवरिट लोगों ने कल शादी कर ली और हमारी अजीब, खुशमिजाज छोटा सा झुंड अभी पूरी तरह से अजीब और खुशहाल है. I love you both so much.’ पहली फोटो में दोनों कैमरे की तरफ देखते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में दोनों एक दूसरे को निहार रहे हैं.
Also Read: अब कपूर फैमिली में चलेगा आलिया भट्ट का राज, सासू मां नीतू कपूर बोली- घर में सिर्फ बहू की चलेगी
आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने वास्तु घर में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की. इसके बाद दोनों मिस्टर एंड मिसेज के रूप में एक फोटो-ऑप के लिए मीडिया के सामने आए. जबरणबीर ने आलिया को अपनी बाहों में लिया, तब सभी फैंस खुशी से झूम उठे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










