Ali Baba: कौन है अभिषेक निगम, जिन्होंने शीजान खान को अली बाबा शो से किया रिप्लेस, आएगा नया ट्विस्ट
Published by : Ashish Lata Updated At : 12 Jan 2023 11:47 AM
Ali Baba: Dastan-E-Kabul: तुनिशा शर्मा और शीजान खान का मोस्ट पॉपुलर शो अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल की शूटिंग शुरू हो चुकी है. रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक निगम शो में शीजान को रिप्लेस कर सकते हैं.
Ali Baba: Dastan-E-Kabul: सोनी सब पर टेलीकास्ट होने वाला शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के मेकर्स इन-दिनों परेशान चल रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इस शो के दोनों लीड स्टार गायब है. जहां तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या कर ली है, वहीं शीजान पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में हैं. हालांकि, अब मेकर्स का कहना है कि ये शो बंद नहीं होगा और अभिषेक निगम शीजान खान की जगह लेंगे.
शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ”हां, अभिषेक बोर्ड पर हैं और वह जल्द ही प्रोमो शूट करेंगे. कहानी फिलहाल एक नकाबपोश शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है और पता चलेगा कि वह कोई और नहीं बल्कि अभिषेक है. तुनिषा के किरदार के बारे में फैसला लिया जाना फिलहाल बाकी है. बीते दिनों खबरे आ रही थी कि निषा शर्मा के कैरेक्टर रिप्लेस नहीं करेंगे. कहा जा रहा है कि शो में एक नया ट्रैक लाया जाएगा, जिसमें वे किसी एक्टर को नया कैरेक्टर निभाने के लिए कास्ट करेंगे.
कहानी कैसे आगे बढ़ेगी, इस बारे में बात करते हुए, सूत्र ने खुलासा किया, “यह दिखाया जाएगा कि अली गंभीर रूप से घायल हो गया. हालांकि उपचार के माध्यम से वह ठीक हो गया और उनका चेहरा प्राचीन कॉस्मेटिक सर्जरी के माध्यम बदल दिया जाएगा, जिसके बाद नये कैरेक्टर की एंट्री होगी”. शो, अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल, प्रमुख अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से चर्चा में है. कथित तौर पर तुनिशा ने अपने सेट के एक मेकअप रूम में आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद, तुनिशा की मां वनिता शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. अभिनेता फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और उनकी जमानत याचिका पर आदेश 13 जनवरी को पारित होने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










