अजय देवगन ने Bade Miyan Chote Miyan के साथ Maidaan की बॉक्स ऑफिस टक्कर पर तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात

Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Mar 2024 1:44 PM

विज्ञापन

Bade Miyan Chote Miyan vs Maidaan: अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. मूवी का बॉक्स ऑफिस टक्कर अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियां के साथ होगी. अब अजय देवगन ने इस क्लैश पर रिएक्टर किया है.

विज्ञापन

Bade Miyan Chote Miyan vs Maidaan: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन जल्द ही मैदान फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. अमित रविंदरनाथ शर्मा के निर्देशन में बनी मूवी का जबरदस्त ट्रेलर बीते दिनों रिलीज किया गया और यह फुटबॉल में भारत के गौरवशाली दिनों की झलक दिखाती है. महान कोच सैय्यद अब्दुल रहीम पर आधारित, अजय देवगन एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो फुटबॉल में सांस लेते हैं. ये फिल्म 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसकी टक्कर अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की बड़े मियां छोटे मियां के साथ होगी. अब अजय देवगन ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.


अजय देवगन ने मैदान की बड़े मियां छोटे मियां संग क्लैश होने पर तोड़ी चुप्पी
मुंबई के जुहू इलाके के एक मल्टीप्लेक्स में मैदान के ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन ने मीडिया संग बातचीत की. इस दौरान एक्टर से पूछा गया कि ईद के मौके पर मैदान के साथ एक और बड़ी बजट की मूवी रिलीज हो रही है. इसपर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, “मैं इस सवाल का इंतजार कर रहा था. देखिए, सबसे पहले, मैं इसे टक्कर नहीं कहूंगा.” दोनों फिल्मों को एक साथ रिलीज करने का स्पष्ट कारण यह है कि कलेक्शन के मामले में दोनों फिल्मों को नुकसान हो रहा है, लेकिन, कुछ स्थितियां ऐसी होती हैं, जिनमें आपके पास अपनी फिल्म को दूसरी फिल्म के साथ रिलीज करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है… ऐसी चीजें कभी-कभी हमारे नियंत्रण में नहीं होती हैं.”

Read Also- Maidaan Trailer: मैदान पर खिलाड़ियों को फुटबॉल के गुर सिखा रहे अजय देवगन, देखें धमाकेदार ट्रेलर


अक्षय कुमार और अजय देवगन हैं अच्छे दोस्त
उन्होंने आगे कहा, “दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं. अक्षय, मैं और हर कोई एक परिवार की तरह है और हम सबसे अच्छे दोस्त हैं. हम इसे टकराव की तरह नहीं देखते हैं, हमारा नजरिया अलग है. हमारे लिए, यह एक बड़ी बात है.” वीकेंड, ईद का त्योहार है इससे निश्चित रूप से हमारी फिल्म को फायदा होगा और मुझे उम्मीद है, बल्कि मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों फिल्में अच्छा कारोबार करेंगी.” मैदान, जिसमें प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली अभिनेता रुद्रनील घोष भी हैं.


अजय संग काम करने पर क्या बोले मैदान के डायरेक्टर
ट्रेलर लॉन्च पर मीडिया से बातचीत के दौरान मैदान के डायरेक्टर अमित ने कहा, “मैंने अब तक जिनके साथ काम किया है उनमें अजय सर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हैं.” उन्होंने घबराहट महसूस करने की बात भी कबूल की क्योंकि उन्होंने पहले अजय को सिंघम की भूमिका में देखा था और उन्हें यकीन नहीं था कि क्या वह सैय्यद अब्दुल रहीम के शांत स्वभाव को चित्रित कर पाएंगे, लेकिन अभिनेता ने अपना 100 परसेंट दिया और इस कैरेक्टर को बखूबी किया. अमित ने निर्माता बोनी कपूर के अटूट सपोर्ट के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया. उन्होंने कहा, ”अगर बोनी जी हमारे साथ नहीं होते तो यह फिल्म कभी पूरी नहीं होती. उनके पास जिस तरह का लचीलापन है, उसे सलाम है.”

Read Also- Shaitaan First Review: अजय देवगन की शैतान का पहला रिव्यू आया सामने, फिल्म को मिले कितने स्टार्स

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola