Khatron Ke Khiladi 13: ये पॉपुलर एक्ट्रेस बनीं पहली फाइनलिस्ट, टॉप 6 में इन कंटेस्टेंट ने बनायी जगह

Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Jul 2023 1:50 PM

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स आ रही है कि गुम है किसी के प्यार में की पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा काफी अच्छे से सभी टास्क को कर रही हैं. उन्होंने टॉप 7 में अपनी जगह बना ली है.

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 13: ‘गुम है किसी के प्यार में’ की लीडिंग लेडी ऐश्वर्या शर्मा इन-दिनों रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में खतरनाक स्टंट कर सभी का दिल जीत रही हैं. बताया जा रहा है कि वह इस सीजन की ट्रॉफी के टॉप दावेदारों में से एक हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि हर एक टास्क को वह काफी अच्छे से कर रही हैं, जिससे फीयर फंदा उन्हें नहीं मिल रहा है. फैसल शेख, हिना खान और दिव्यंका त्रिपाठी केपटाउन में हैं, वह कंटेस्टेंट को चुनौती देंगे और उनके डर को और भी ज्यादा बढ़ाएंगे.

ऐश्वर्या शर्मा को मिला ये टास्क

इन्हीं में से एक टास्क में ऐश्वर्या शर्मा और नायरा बनर्जी को एक तालाब से पिंग पोंग बॉल्स ढूंढनी थी, जो सूअरों के मल से भरा हुआ था. जहां न्यारा ने 18 गेंदें बटोरीं, वहीं ऐश्वर्या शर्मा का स्कोर 20 था. वह अब टॉप 6 में पहुंच चुकी हैं. बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट की मानें तो टॉप 7 में ऐश्वर्या शर्मा के साथ साउंडस मौफकीर, शीज़ान खान, अरिजीत तनेजा, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और डिनो जेम्स शामिल हैं. बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा अक्सर टास्क करते हुए घायल हो जाती हैं. बावजूद इसके वह अपना 100 परसेंट देती हैं.

https://www.instagram.com/p/Ct3PApuqDed/?hl=en

ऐश्वर्या शर्मा के बारे में

खतरों के खिलाड़ी में उनकी बॉन्डिंग अर्चना गौतम के साथ जबरदस्त है, दोनों अक्सर एक दूसरे संग इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर करती रहती हैं. फैंस उनके पोस्ट को लाइक करते हैं. ‘गुम है किसी के प्यार में’ की पाखी के नाम से मशहूर ऐश्वर्या शर्मा भारतीय टीवी की सबसे ज्यादा ट्रोल की जाने वाली महिला वैंप्स में से एक रही हैं. उन्हें सीरियल में अक्सर सई और विराट की जिंदगी में जहर डालते हुए देखा जाता है. हालांकि रोहित शेट्टी के शो में आने से पहले उन्होंने स्टार प्लस का शो छोड़ दिया.

https://www.instagram.com/p/Ct0wsrFA6d3/?hl=en
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: कौन हैं भाविका शर्मा, जो लीप के बाद निभाएंगी सवी का किरदार

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola