Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: कौन हैं भाविका शर्मा, जो लीप के बाद निभाएंगी सवी का किरदार
गुम है किसी के प्यार में का हर एपिसोड दर्शकों को खूब पसंद आता है. जल्द ही ये सीरियल 20 साल का लीप लेने वाला है. जिसके बाद नये स्टारकास्ट की एंट्री होगी. इसमें सवी का रोल भाविका शर्मा निभाएंगी. आइये जानते हैं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में…
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का पसंदीदा शो में से एक गुम है किसी के प्यार में जल्द ही लीप लेने वाला है. जिसमें आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा नजर नहीं आएंगे, हालांकि नये स्टारकास्ट के साथ जबरदस्त कहानी दर्शकों को बांधे रखने के लिए पुरी तरह तैयार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कहानी अब सई और विराट की बेटी सवी के साथ आगे बढ़ेगी. ऐसे में सई का किरदार भाविका शर्मा निभा रही हैं. आइये जानते हैं उनके बारे में…
भाविका शर्मा एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं, जिन्हें मैडम सर टीवी शो में एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा गया था. अब वह ‘गुम है किसी के प्यार में‘ सवी जोशी यानी सई और विराट की बेटी का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. लीप का प्रोमो सामने आ चुका है और फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड दिख रहे हैं. भाविका शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2015 में की थी. गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा के लिए एक बड़ा ब्रेक है, क्योंकि वह मेन लीड के तौर पर नजर आने वाली हैं. शो में उनके साथ शक्ति अरोड़ा भी होंगे. भाविका शर्मा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस फोटोज से फैंस को घायल करती है.
https://www.instagram.com/p/CpNJ220jV0R/?hl=en
सई जोशी उर्फआयशा सिंह को ‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल से काफी प्रसिद्धि मिली और अब फैंस का कहना है कि लीप के बाद भी आयशा को कोई रोल दिया जाए, नहीं तो वो शो देखना बंद कर देंगे. वहीं लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो विराट-सई आतंकवादियों को काफी हद तक पकड़ने में सफल हो जाते है, लेकिन गीतांजलि आखिरी समय में कहानी पलट देती है. गीतांजलि भी आतंकवादियों में से एक है. वह रमाकांत पुजारी की पत्नी है और उनके ग्रुप की मुख्य कमांडर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए