ePaper

जस्टिन बीबर की तरह ऐश्वर्या सखूजा का आधा चेहरा भी हो गया था पैरालाइज, बोलीं- मेरी 2 बजे की शिफ्ट थी और...

Updated at : 20 Jun 2022 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
जस्टिन बीबर की तरह ऐश्वर्या सखूजा का आधा चेहरा भी हो गया था पैरालाइज, बोलीं- मेरी 2 बजे की शिफ्ट थी और...

टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा (Aishwarya Sakhuja) ने अपने स्वास्थ्य को लेकर चौंकानेवाला खुलासा किया है. साल 2014 में जब वो अपने टीवी शो 'मैं ना भूलूंगी' के लिए बैक टू बैक एपिसोड की शूटिंग कर रही थीं, तब उन्हें इसका पता चला था.

विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा (Aishwarya Sakhuja) ने अपने स्वास्थ्य को लेकर चौंकानेवाला खुलासा किया है. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कुछ साल पहले वो रामसे हंट सिंड्रोम ( Ramsay Hunt Syndrome) से पीड़ित हुई थीं. उन्होंने इस दौरान अपने संघर्षो को लेकर भी राज खोला. साल 2014 में जब वो अपने टीवी शो ‘मैं ना भूलूंगी’ के लिए बैक टू बैक एपिसोड की शूटिंग कर रही थीं, तब उन्हें इसका पता चला था.

ऐश्वर्या सखूजा ने किया ये खुलासा

ऐश्वर्या सखूजा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में कहा, “यह तब हुआ जब मैं शो मैं ना भूलुंगी (2014) की शूटिंग कर रही थी. हम बैक-टू-बैक शूटिंग कर रहे थे क्योंकि शो में एक वेडिंग सीक्वेंस आने वाला था. मुझे अच्छी तरह से याद है कि मेरी अगले दिन दोपहर 2 बजे की शिफ्ट थी और उससे एक रात पहले रोहित (उनके पति जो उस समय उनके ब्वॉयफ्रेंड थे) मुझसे पूछता रहा कि मैं उसे क्यों देख रही हूं. मुझे लगा कि यह उनके मूर्खतापूर्ण चुटकुलों में से एक है, मैंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. अगले दिन जब मैं ब्रश करने लगी तो कुल्ला करते समय मुझे परेशानी हुई.”

मेरा चेहरा नॉर्मल नहीं लग रहा था

उन्होंने आगे कहा कि, उनकी रूममेट एक्ट्रेस जिन्होंने उन्हें देखते ही पूछा था कि “कुछ तो गड़बड़ है” और उससे पूछा कि क्या वह ठीक महसूस कर रही हैं क्योंकि उनका चेहरा “नॉर्मल नहीं लग रहा था. इसके बाद ऐश्वर्या एक डॉक्टर के पास गईं, जिन्होंने कंफर्म किया कि वह रामसे हंट सिंड्रोम से जूझ रही हैं.

मेरा आधा चेहरा ना दिखाई दे

अपनी इस हालत के बावजूद वो अपने काम के शेड्यूल और शूटिंग जारी रखने के कारण वह कुछ समय के लिए भी छुट्टी नहीं ले सकीं. ऐश्वर्या सखूजा ने कहा, “स्टार्स और क्रू मेंबर्स बहुत सहयोगी थे और उन्होंने इस तरह से शूट करने की कोशिश की कि मेरा आधा चेहरा ना दिखाई दे. हालांकि उन्होंने माना कि उनके ठीक होने की अवधि कठिन थी क्योंकि “स्टेरॉयड बेहद भारी थे और भावनात्मक उथल-पुथल से भी भरे थे क्योंकि एक कलाकार होने के नाते उनके लिए उनका चेहरा बहुत मायने रखता है.

Also Read: Koffee With Karan 7: पहली बार एक साथ नजर आयेंगी ये दो हसीनाएं, सामने आई लेटेस्ट जानकारी
रामसे हंट सिंड्रोम से जूझ रहे हैं जस्टिन बीबर

हाल ही में सिंगर जस्टिन बीबर ने खुलासा किया था कि वो रामसे हंट सिंड्रोम से जूझ रहे हैं. उन्होंने बेहतर होने के लिए अपने आगामी सभी म्यूजिक कॉन्सर्ट को रद्द कर दिया है. उन्होंने इस बारे में अपने प्रशंसकों को बताने के लिए सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया था. इस वीडियो में उन्होंने साझा किया कि सिंड्रोम से उनका चेहरा कैसे प्रभावित हुआ है और उन्होंने अपने प्रशंसकों से उनके लिए प्रार्थना करने को कहा था.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola