ePaper

Koffee With Karan 7: पहली बार एक साथ नजर आयेंगी ये दो हसीनाएं, सामने आई लेटेस्ट जानकारी

Updated at : 20 Jun 2022 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
Koffee With Karan 7: पहली बार एक साथ नजर आयेंगी ये दो हसीनाएं, सामने आई लेटेस्ट जानकारी

कॉफी विद करण एक बॉलीवुड चैट शो है और इसका सातवां सीजन जल्द ही ऑनएयर होने के लिए तैयार है. सिने जगत के कई बड़े सेलेब्स इसकी शोभा बढ़ाते हैं

विज्ञापन

कॉफी विद करण (Koffee With Karan) एक बॉलीवुड चैट शो है और इसका सातवां सीजन जल्द ही ऑनएयर होने के लिए तैयार है. सिने जगत के कई बड़े सेलेब्स इसकी शोभा बढ़ाते हैं और होस्ट करण जौहर के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातों का खुलासा करते हैं. प्रशंसक जानने के लिए उत्सुक हैं इस सीजन शो में कौन कौन से सेलेब्स नजर आनेवाले हैं. वहीं लेटेस्ट खबरें हैं कि इस सीजन बॉलीवुड की दो दिग्गज सुदंरियां इस शो का पहली बार हिस्सा होंगी.

सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या एकसाथ आयेंगी नजर

रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर और सारा अली खान शो में पहले मेहमान हो सकते हैं. वहीं टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों के मुताबिक शो में सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय बच्चन होंगी. यह पहली बार होगा जब दोनों अभिनेत्रियों को एक साथ कॉफी इंज्वॉय करते देखा जा सकता है क्योंकि उन्होंने पहले कभी एक साथ इंटरव्यू नहीं दिया है. दोनों को हमेशा एकदूसरे के खिलाफ खड़ा किया गया है.

https://www.instagram.com/p/Ce-a1OboWHX/
7 जुलाई से शुरू होगा करण का शो

कॉफी विद करण सात जुलाई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होगा. करण जौहर ने रविवार को ट्विटर पर यह घोषणा की. उन्होंने लिखा, ‘‘अंदाजा लगाइए, कौन वापस आ रहा है? कॉफी विद करण सीजन 7 इस बार गर्मागर्म कॉफी के साथ सात जुलाई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शुरू होगा.” उन्होंने लोकप्रिय शो के पिछले सीजन का एक वीडियो भी साझा किया जिसमें सेलेब्स को देखा जा सकता है.

इस बार डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कर रहा वापसी

करण ने कहा, ‘‘सीजन 7 के साथ ‘कॉफी विद करण’ इस बार डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर वापस आ गया है. यह पहले से और बड़ा, बेहतर और ज्यादा सुंदर होने जा रहा है. कृपया देखते रहें.” फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, आप शर्त लगा सकते हैं कि मैं इस शो का सबसे बड़ा प्रशंसक हूं, भले ही नेटिज़न्स टीवी शो को कोई भाई-भतीजावाद और नाटक कहें. मेरा मतलब है कि आगे बढ़िए और लाइट में आइए.

Also Read: Imlie: इमली और आर्यन ने डेटिंग की खबरों पर दिया ऐसा रिएक्शन, वायरल हुआ लेटेस्ट प्रोमो
2004 में पहली बार हुआ था प्रसारित

बता दें कि, यह शो पहली बार साल 2004 में टीवी चैनल स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित हुआ था. 2019 तक छोटे पर्दे पर इसके 6 सीजन प्रसारित किए जा चुके हैं. वहीं, फिल्मी करियर की बात करें तो करण के निर्देशन में बन रही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 10 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली है. उन्होंने निर्देशक के रूप में अपने अगले प्रोजेक्ट ‘एक्शन फिल्म’ की भी घोषणा की है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola