Adipurush box office collection: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई प्रभास की आदिपुरुष, थियेटर में न के बराबर दिखे दर्शक

Adipurush box office collection Day 11: प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है. मेकर्स की ओर से भारी डिस्काउंट देने के बावजूद भी दर्शक थियेटर नहीं पहुंच रहे हैं. ऐसे में 11वें दिन का आदिपुरुष ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज किया.
Adipurush box office collection Day 11: प्रभास और कृति सेनन-स्टारर आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल दौर से गुजर रही है. शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म दर्शकों को लुभाने के लिए संघर्ष कर रही है. निर्माताओं ने टिकट की कीमतें (112 रुपये प्रति टिकट) कम कर दी हैं, बावजूद इसके दर्शक थियेटर नहीं पहुंच रहे हैं. 26 जून को आदिपुरुष ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज किया. ऐसा लग रहा है कि फिल्म धीरे-धीरे सिनेमाघरों से बाहर चली जाएगी.
ओम राउत द्वारा निर्देशित, आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. यह फिल्म भारी उम्मीदों और जश्न के बीच पांच भाषाओं में आई. इसने महज तीन दिनों में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. ओपनिंग वीकेंड के बाद इसके कलेक्शन में धीरे-धीरे गिरावट देखी गई. 26 जून, सोमवार को फिल्म ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज किया और शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि फिल्म ने भारत में लगभग 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की. जिसके बाद प्रभास की फिल्म का टोटल कलेक्शन 11 दिनों में, 277.50 करोड़ रुपये हो गया. फिल्म ने हिंदी में 8.06 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की.
ओम राउत द्वारा लिखित और निर्देशित, आदिपुरुष वाल्मिकी की रामायण पर आधारित एक पौराणिक एक्शन फिल्म है. यह फिल्म, जिसे हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया था, 500 करोड़ रुपये के विशाल बजट पर बनाई गई थी. फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं. जहां प्रभास ने राघव की भूमिका निभाई, वहीं कृति सेनन और सैफ अली खान को जानकी और लंकेश के रूप में देखा गया. सनी सिंह और देवदत्त नागे भी सहायक कलाकारों का हिस्सा थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










