सामने आई आदिल दुर्रानी की रुमर्ड GF तनु चंदेल, राखी सांवत के आरोपों का दिया मुंह तोड़ जवाब, बोलीं-एक दो बार...
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Feb 2023 12:09 PM
आदिल खान की कथित गर्लफ्रेंड तनु चंदेल हाल ही में मुंबई में अपना म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया. सॉन्ग लॉन्च इवेंट में पैपराजी ने तनु से राखी सावंत और उनके पति आदिल खान दुर्रानी के विवाद के बारे में पूछा.
ड्रामा क्वीन राखी सावंत की शादीशुदा जिंदगी में इन दिनों कुछ अच्छा नहीं चल रहा. उनकी जिंदगी काफी उथल-पुथल दौर से गुजर रही है. राखी ने दावा किया था कि तनु चंदेल, आदिल दुर्रानी की गर्लफ्रेंड है. तनु की वजह से ही उनका घर टूटा है. साथ ही एक्ट्रेस ने चौंकाने वाला खुलासा किया था तनु आदिल के बच्चे की मां बनने वाली है. साथ ही कहा था कि आदिल उससे शादी कर सकता है. राखी के लगाए आरोपों पर तनु ने रिएक्ट करते हुए बड़ी बात कह दी.
आदिल खान की कथित गर्लफ्रेंड तनु चंदेल हाल ही में मुंबई में अपना म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया. सॉन्ग लॉन्च इवेंट में पैपराजी ने तनु से राखी सावंत और उनके पति आदिल खान दुर्रानी के विवाद के बारे में पूछा. हालांकि पहले तनु ने बात करने से मना कर दिया. फिर उन्होंने कहा, ‘मैं इसके बारे में बात करूंगी जब मुझे लगता है कि मुझे करना चाहिए.’
https://www.instagram.com/p/Corwj0MDkcu/
तनु चंदेल ने कहा कि उसकी राखी सावंत से बात हुई है. उन्होंने कहा, ‘आज तक मेरी राखी से 2-3 बार बात हुई है, मैंने बहुत प्यार से उनसे बात की है.’ राखी द्वारा अपने ऊपर लगाए गए आरोप पर तनु ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘”वो तो मोदी जी के लिए भी बहुत सारी चीजें बोलती है तो क्या वह सच हो जाती हैं? मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं. मुझे पता है कि मैं क्या हूं.”
https://www.instagram.com/reel/CortGfVjdhk/
हाल ही में राखी सावंत ने हाल ही में खुलासा किया था कि आदिल दुर्रानी का किसी तनु चंदेल के साथ अफेयर चल रहा है. हाल में एक्ट्रेस ने आदिल और तनु की तस्वीर जारी की थी. कोर्ट जाते समय ईटाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, “आदिल ने तनु से कहा है कि बाहर आने के बाद, वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा और पांच दिनों में उसके साथ निकाह करेगा.” राखी ने कहा कि, “मेरे पास सबूत है और जरूरत पड़ने पर मैं इसका खुलासा करूंगी.”
Also Read: शाहरुख खान पत्नी गौरी खान को नहीं पहनने देते थे व्हाइट शर्ट, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










