आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में सितारों का मेला, बोल्ड अवतार में पहुंची शहनाज गिल-पलक तिवारी
Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Oct 2022 1:27 PM
Ayush Sharma Birthday: आयुष शर्मा ने बीती रात अपना 32वां जन्मदिन मनाया. उनके बर्थडे पार्टी में कई स्टार्स ने शिरकत की. जहां सलमान खान डेंगू से ठीक होकर अपने जीजा की खुशी में शामिल होने पहुंचे थे. वहीं शहनाज गिल को भी स्पॉट किया गया.
Ayush Sharma Birthday Bash: आयुष शर्मा ने बीती दिनों अपना 32वां जन्मदिन मनाया. उनके बर्थडे पार्टी में स्टार्स का मेला लग गया. एक तरफ जहां सलमान खान डेंगू से ठीक होकर अपने जीजा की खुशी में शामिल होने पहुंचे थे. वहीं दूसरी तरफ कंगना रनौत, शहनाज गिल, अरबाज खान, चंकी पांडे, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई अन्य स्टार्स को भी स्पॉट किया गया. सभी ने पार्टी में जमकर मस्ती की. अब पार्टी की इनसाइड फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है.
फेमस फोटोग्रॉफर विरल भियानी ने इंस्टाग्राम पर पार्टी के वीडियोज शेयर किए है. वीडियोज में पलक तिवारी, नेहा शर्मा, मिजान जाफरी, वरुण शर्मा, मनीष मल्होत्रा सहित कई स्टार्स को ग्लैमरस अवतार में स्पॉट किया गया. शहनाज गिल जहां ब्राउन कलर के जंपसूट पहनी हुई थी. वहीं पलक ने ब्रालेट टॉप में महफिल लूट ली. एक्ट्रेस का ये बोल्ड लुक चर्चा का विषय बना हुआ है. एक दूसरे वीडियो में, सलमान ने अपने जीजा के घर पहुंचने के बाद पैपराजी के सामने पोज दिया. भाईजान ने भी हाथ जोड़कर सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी.
https://www.instagram.com/p/CkJUpLHDgeP/
https://www.instagram.com/p/CkJXIjmDzuU/
https://www.instagram.com/p/CkJbOVzjqkg/
https://www.instagram.com/p/CkKtS4jj33r/
Also Read: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ सेलिब्रेट की पहली दिवाली, व्हाइट लहंगे में बेहद क्यूट दिखी स्टारकिड
कंगना रनौत ने बेज हील्स के साथ स्लीवलेस रेड ड्रेस पहनी थी. इवेंट में शहनाज गिल ग्रे जैकेट के नीचे शीयर ब्लैक शर्ट, मैचिंग पैंट और ब्लैक शूज पहनकर पहुंची. एक्ट्रेस ने भी पैपराजी के सामने पोज दिया. वेन्यू में एंट्री करने के बाद शहनाज ने मनीष मल्होत्रा को गले भी लगाया. फैंस सलमान को किसी का भाई किसी की जान में देखेंगे, जो ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है. इसे फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित एक एक्शन से भरपूर एंटरटेनर के रूप में पेश किया गया है और इसमें पूजा हेगड़े और वेंकटेश दग्गुबाती भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. शहनाज गिल और पलक तिवारी भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. कैटरीना कैफ के साथ सलमान की फिल्म टाइगर 3 दिवाली 2023 पर रिलीज होगी. शहनाज आखिरी बार दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ ‘होंसला राख’ में नजर आई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










