Aashram 3 Part 2 Review: बॉबी देओल की वेब सीरीज फ्लॉप हुई या हिट, नेटिजन्स का पहला रिव्यू आया सामने

Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Feb 2025 1:01 PM

विज्ञापन

Aashram 3 Part 2 review

Aashram 3 Part 2 Review: आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है. नए सीजन में बाबा निराला, पम्मी और भोपा स्वामी के बीच जुगलबंदी देखने को मिलेगी. आइये जानते हैं यह वेब सीरीज हिट हुई या फ्लॉप.

विज्ञापन

Aashram 3 Part 2 Review: प्रकाश झा की ओर से निर्देशित आश्रम 3 लंबे इंतजार के बाद एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें बॉबी देओल, अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, त्रिधा चौधरी, सचिन श्रॉफ और दर्शन कुमार जैसे कलाकार हैं, जो अपनी एक्टिंग से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. आइये जानते हैं पॉपुलर वेब सीरीज देखने के बाद नेटिजन्स ने क्या रिएक्शन दिए.

आश्रम 3 को लेकर क्या बोली पब्लिक

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, आश्रम सीजन 3 (पार्ट 2) – भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज आखिरकार रिलीज हो गई. बॉबी देओल अपने भयावह प्रयोगों के साथ फिर से चमके, चंदन रॉय सान्याल और अदिति पोहनकर इस सीजन के मुख्य कलाकार थे, दर्शन कुमार और त्रिधा चौधरी ने अच्छा साथ दिया. एक दूसरे यूजर ने लिखा, “बोले तो झकास… बॉबी देओल वास्तव में सीरीज के स्टार हैं और वह तारीफ के काबिल हैं. क्रिस्पी कहानी और प्रकाश झा साहब का अद्भुत निर्देशन वेब सीरीज की सफलता के लिए काम करेगा.”


बाबा निराला बनकर चमके बॉबी देओल

एक अन्य यूजर ने लिखा, ”बॉबी देओल वास्तव में भारत के महानतम अभिनेता हैं. आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 धमाका के साथ आ गया है. बाबा निराला के रूप में बॉबी देओल चमक रहे हैं.” आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 की सबसे अच्छी बात इसकी मुफ्त स्ट्रीमिंग है. दर्शक एक भी पैसा चुकाए बिना वेब सीरीज को एंजॉय कर सकते हैं. फैंस वेब सीरीज के पूरे छह एपिसोड एचडी में इस वीकेंड देख सकते हैं.

क्या है आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 की कहानी

आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 में बाबा निराला के खिलाफ पम्मी की ओर से दायर यौन उत्पीड़न मामले में दोषी साबित होने के बाद पम्मी (अदिति पोहनकर) को जेल भेज दिया जाता है. जेल में जाने के बाद पम्मी को पता चलता है कि उसकी मां की मृत्यु हो गई है. पुलिस ने उसे उसकी मां का अंतिम संस्कार करने की अनुमति नहीं दी. हालांकि, बाबा निराला अपने प्रति उनकी भक्ति देखकर भावुक हो जाते हैं. अंततः वह पुलिस से उसे जमानत पर रिहा करने के लिए कहते है. बाद में, पम्मी एक सेवक के रूप में आश्रम में शामिल हो जाती है. हालांकि, उसकी योजनाएं अलग है. वह बाबा निराला से बदला लेने के लिए हर कोशिश करती है. क्या वह ऐसा कर पाएगी या एक बार फिर जाल में फंस जाएगी? आश्रम सीजन 3 – भाग 2 में यही दिखाया जाएगा.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola