Badshah Car Accident: रैपर सिंगर बादशाह की कार का हुआ एक्सीडेंट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बॉलीवुड सिंगर और रैपर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह की कार का एक्सीडेंट हो गया है. हादसा पंजाब के लुधियाना में हुआ है. जानकारी के मुताबिक, बादशाह पंजाब में फिलहाल एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. ऐसे में शूट के रास्ते में ही यह एक्सीडेंट हुआ. हालांकि अच्छी खबर यह है कि बादशाह […]

विज्ञापन

बॉलीवुड सिंगर और रैपर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह की कार का एक्सीडेंट हो गया है. हादसा पंजाब के लुधियाना में हुआ है.

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बादशाह पंजाब में फिलहाल एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. ऐसे में शूट के रास्ते में ही यह एक्सीडेंट हुआ. हालांकि अच्छी खबर यह है कि बादशाह बाल-बाल बच गए हैं. कार के एयरबैग्स खुलने के कारण गाड़ी में मौजूद बादशाह सुरक्षित बच गए.

यह हादसा सोमवार को उस वक्त हुआ जब बादशाह की कार राजपुरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के इंटर सेक्शन पर एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज से गुजर रही थी.

कार की गति काफी तेज थी और चालक धुंध के कारण सड़क पर रखे कंक्रीट के स्लैब्स नहीं देख पाया. इस दुर्घटना में बादशाह की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि वह खुद इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola