मलाला बायोपिक : इन दिन रिलीज होगी ”गुल मकई”

मुंबई : शांति के लिये नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई के जीवन पर आधारित फिलम ‘‘गुल मकई” 31 जनवरी, 2020 को प्रदर्शित होने वाली है. निर्माताओं की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है. इस फिल्म का निर्देशन एच ई अमजद खान कर रहे हैं और इसका निर्माण संजय सिंगला कर […]
मुंबई : शांति के लिये नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई के जीवन पर आधारित फिलम ‘‘गुल मकई” 31 जनवरी, 2020 को प्रदर्शित होने वाली है. निर्माताओं की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है.
इस फिल्म का निर्देशन एच ई अमजद खान कर रहे हैं और इसका निर्माण संजय सिंगला कर रहे हैं. इसे जयंतीलाल गडा एवं टेक्नो फिल्म्स प्रस्तुत कर रहे हैं. अभिनेत्री रीम शेख ने फिल्म में मलाला का किरदार निभाया है.
इसमें दिव्या दत्ता, पंकज त्रिपाठी, अतुल कुलकर्णी एवं मुकेश ऋषि मुख्य भूमिका में हैं. बयान के अनुसार ‘‘गुल मकई” जियाउद्दीन युसुफजई परिवार की साहसिक यात्रा की कहानी है जब तालिबान ने 2009 में पाकिस्तान के स्वात घाटी पर कब्जा कर लिया था और वहां के लोगों पर शरिया कानून लागू कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










