Gadar के बाद 12th Fail ने बनाया ये रिकॉर्ड, विक्रांत मैसी बोले- सपने को साकार करने के लिए धन्यवाद…

Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Apr 2024 2:25 PM

विज्ञापन

12th fail

12th Fail: विक्रांत मैसी की 12वीं फेल आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती है. फिल्म जबसे ओटीटी पर रिलीज हुई है, तबसे सभी लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं. अब मूवी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है, जो अब तक शाहरुख खान और सलमान खान भी नहीं कर पाए हैं.

विज्ञापन

12th Fail: विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल 2023 की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक बन गई थी और इसे फैंस के साथ-साथ सेलेब्स से प्यार मिल रहा है. विक्रांत मैसी और मेधा शंकर स्टारर इस मूवी ने न केवल कई अवॉर्ड अपने नाम किए, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. फिल्म में विक्रांत की एक्टिंग की सबने खूब तारीफ की और कहानी को दिल छू लेने वाला बताया. अब 12वीं फेल ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. जी हां आपने सही पढ़ा. ये फिल्म 23 वर्षों में थिएटर में 25 सप्ताह तक सफलतापूर्वक चलने वाली पहली फिल्म बन गई है.


12वीं फेल ने सिनेमाघरों में पूरे किए 25 हफ्ते
विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 12वीं फेल का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें वह और मेधा शंकर नजर आ रहे हैं. पोस्टर पर लिखा है 25 हफ्ते, सिल्वर जुबली. इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन दिया, ”23 साल में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली फिल्म. हमारे सपने को साकार करने के लिए दर्शकों को धन्यवाद…. ऐसा करने के लिए आपका बहुत बड़ा योगदान है…ढेर सारा प्यार.”

जीरो से रीस्टार्ट की घोषणा की गई
आज एक बार फिर 12वीं फेल की टीम की ओर से एक बड़ी खुशखबरी शेयर की गई. विधु विनोद चोपड़ा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए एक पोस्ट के अनुसार, जीरो से रीस्टार्ट नाम के एक प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की गई है. पोस्टर को साझा करते हुए जिसमें विधु विनोद चोपड़ा के साथ कई छात्र थे, उसमें लिखा गया, “विनोद चोपड़ा फिल्म्स गर्व से जीरो से रीस्टार्ट प्रस्तुत करता है: #12वींफेल के निर्माण के पीछे की जर्नी. इस ब्लॉकबस्टर ने सभी बाधाओं को कैसे पार किया, इसकी पर्दे के पीछे की अविश्वसनीय कहानी का गवाह बनें….विजय की एक मनोरम कहानी.


विक्रांत मैसी स्टारर 12वीं फेल चीन में रिलीज होगी
विक्रांत मैसी और मेधा शंकर अभिनीत 12वीं फेल चीन में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने इस बात की अनाउंसमेंट की. उन्होंने शेयर किया, “एक फिल्म निर्माता के रूप में, मेरा मानना ​​है कि कहानी कहने की कला सीमाओं से परे है. ’12वीं फेल’ को चीन में लाना सिर्फ नए दर्शकों तक पहुंचने के बारे में नहीं है, बल्कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को एक अच्छी कहानी दिखाना है. फिल्म निर्माता ने आगे कहा, “12वीं फेल ईमानदार लोगों की कहानी पर आधारित है, और मुझे यकीन है कि हर जगह लोग कैरेक्टर के संघर्ष से जुड़ेंगे… मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि चीनी दर्शक इससे कैसे जुड़ते हैं.”

Read Also- 12th Fail: बोमन ईरानी ने 12वीं फेल की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आपकी सारी तैयारियों के बारे में…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola