अपार्टमेंट में मृत पाई गईं साउथ की फिल्ममेकर नयना सूर्यन

Updated at : 27 Feb 2019 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
अपार्टमेंट में मृत पाई गईं साउथ की फिल्ममेकर नयना सूर्यन

मलयालम फिल्‍ममेकर नयना सूर्यन तिरुवंतपुरम स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं. वे 28 साल की थीं. पुलिस ने बताया कि नयना की मां बार-बार फोन कॉल कर रही थीं लेकिन नयना की ओर से कोई जवाब नहीं आया. नयना की मां को कुछ अनहोनी का शक हुआ तो उन्‍होंने उनके दोस्‍तों को सूचित किया. […]

विज्ञापन

मलयालम फिल्‍ममेकर नयना सूर्यन तिरुवंतपुरम स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं. वे 28 साल की थीं. पुलिस ने बताया कि नयना की मां बार-बार फोन कॉल कर रही थीं लेकिन नयना की ओर से कोई जवाब नहीं आया. नयना की मां को कुछ अनहोनी का शक हुआ तो उन्‍होंने उनके दोस्‍तों को सूचित किया. जिसके बाद वे नयना के अपार्टमेंट पहुंचे. लेकिन बार-बार दरवाजा पीटने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. जिसके बाद डुप्‍लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया. बेडरूम में नयना मृत पाई गईं.

इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. हालांकि अभी तक उनकी मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पायेगा कि उनकी मौत किस वजह से हुई. पुलिस ने संकेत दिया कि वह कुछ समय से मधुमेह का इलाज करा रही थीं.

नयना कई प्रमुख निर्देशकों के साथ सहायक के तौर पर काम कर चुकी हैं. साल 2017 में रिलीज हुई फिल्‍म ‘क्रॉसवर्ड’ में निर्देशक के तौर पर काफी सराहना मिली थी. बता दें कि उन्‍होंने असिसटेंट के रूप में राजेंद्रन के साथ डेब्‍यू किया था. इसी साल जनवरी में राजेंद्रन का निधन हो गया था जिसके बाद नयना काफी तनाव में थीं.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. नयना के करीबियों से पूछताछ कर रही हैं और जानने की कोशिश कर रही है कि नयना की मौत के पीछे कारण है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola