तमिल अभिनेता और उनकी पत्नी के अपहरण के आरोप में पांच गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उधगमंडलम : तमिल फिल्म अभिनेता श्रीनिवासन और उनकी पत्नी का अपहरण करने और उन्हें एक निजी बंगले में बंधक बनाकर रखने के मामले में एक फाइनेंसर समेत पांच लोगों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने यह जानकारी दी. दंपति की बेटी की शिकायत के बाद यह गिरफ्तारियां हुई हैं. दंपति की बेटी […]

विज्ञापन

उधगमंडलम : तमिल फिल्म अभिनेता श्रीनिवासन और उनकी पत्नी का अपहरण करने और उन्हें एक निजी बंगले में बंधक बनाकर रखने के मामले में एक फाइनेंसर समेत पांच लोगों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने यह जानकारी दी. दंपति की बेटी की शिकायत के बाद यह गिरफ्तारियां हुई हैं.

विज्ञापन

दंपति की बेटी ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसके माता-पिता को एक गिरोह एक करोड़ रुपये की ऋण राशि वापस लेने के लिए उधगमंडलम ले गया है. दंपति ने फाइनेंसर से कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की राशि ऋण पर ली थी.

पुलिस ने बताया कि श्रीनिवास (पावर स्टार के नाम से मशहूर कलाकार) की तलाशी पुलिस द्वारा शुरू किए जाने के बाद अपहरणकर्ताओं ने उन्हें दो दिन पहले छोड़ दिया लेकिन उनकी पत्नी को बंधक बनाकर रखा. बाद में अपहरणकर्ताओं ने श्रीनिवासन की पत्नी को भी छोड़ दिया.

पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने इस बंगले को हासिल करने के लिए दंपति का अपहरण किया था लेकिन बंगले की कीमत कम होने की वजह से उन्होंने दंपति को धमकी दी. पुलिस ने बताया कि गिरोह के गिरफ्तार किए गए सदस्यों को आगे की पूछताछ के लिए चेन्नई ले जाया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola