ये रिश्ता क्या कहलाता है: कार्तिक-नायरा आखिरी बार करेंगे ये कोशिश, सुवर्णा के सामने होगा बड़ा खुलासा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Sep 2018 9:46 AM
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरीयल में नायरा और कार्तिक अजीब कश्मकश से गुजर रहे हैं. बीते दिनों सीरीयल में कार्तिक और नायरा का डाईवोर्स ड्रामा चल रहा था लेकिन अब दोनों फिर एक होना चाहते हैं. जहां कल तक नायरा और कार्तिक एकदूसरे को देखना तक नहीं चाहते थे अब दोनों अपने रिश्ते को […]
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरीयल में नायरा और कार्तिक अजीब कश्मकश से गुजर रहे हैं. बीते दिनों सीरीयल में कार्तिक और नायरा का डाईवोर्स ड्रामा चल रहा था लेकिन अब दोनों फिर एक होना चाहते हैं. जहां कल तक नायरा और कार्तिक एकदूसरे को देखना तक नहीं चाहते थे अब दोनों अपने रिश्ते को एक और चांस देना चाहते हैं. दोनों एकदूसरे के साथ रहना चाहते हैं लेकिन यह इतना आसान नहीं है.
एक तरफ दोनों के घरवाले इस फैसले के सख्त खिलाफ हैं वहीं दोनों को सुवर्णा का सामना करने से डर लगता है. लेकिन कार्तिक और नायरा अपने परिवार को मनाने की पूरी कोशिश करेंगे.
परिवार को मनाते-मनाते एक ऐसा वक्त भी आयेगा जब कार्तिक और नायरा हालात से हारते नजर आयेंगे. बॉलीवुडलाडफ के रिपोर्ट के अनुसार, दोनों आखिरी बार अपने परिवार को मनाने की कोशिश करेंगे और हिम्मत जुटाकर सुवर्णा को समझाने पहुंचेंगे. लेकिन इस दौरान एकबार फिर सुवर्णा का गुस्सा फूट पड़ेगा. कार्तिक और नायरा के लिए इस सिचुएशन का सामना करना आसान नहीं होगा.
पहली बार ऐसा होगा जब नायरा अपने दिल में दबी हर बात को सुवर्णा के सामने कह पायेंगी और वहीं कार्तिक भी आखिर में दोनों को मिलवा देगा. इसके बाद वह सुवर्णा के सामने शुभम की मौत का राज खोलेगा.
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सच्चाई के सामने आने के बाद सुवर्णा का दिल पिघल जायेगा? क्या वो कार्तिक और नायरा के रिश्ते को फिर से स्वीकार कर पायेंगी ?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










