बांग्ला सिनेमा की अभिनेत्री सुप्रिया देवी का निधन, शोक

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : बंगाली फिल्मों की बीते जमाने की अभिनेत्री सुप्रिया देवी का आज तड़के दिल का दौरा पड़ने से उनके आवास पर निधन हो गया. उनकी पुत्री ने यह जानकारी साझा की है. वह 85 वर्ष की थीं. उनके परिवार में एक पुत्री हैं. उत्तम कुमार अभिनीत ‘बसु परिवार’ के साथ 1952 में सिनेमा की […]

विज्ञापन

कोलकाता : बंगाली फिल्मों की बीते जमाने की अभिनेत्री सुप्रिया देवी का आज तड़के दिल का दौरा पड़ने से उनके आवास पर निधन हो गया. उनकी पुत्री ने यह जानकारी साझा की है. वह 85 वर्ष की थीं.

विज्ञापन

उनके परिवार में एक पुत्री हैं. उत्तम कुमार अभिनीत ‘बसु परिवार’ के साथ 1952 में सिनेमा की दुनिया में कदम रखने वाली सुप्रिया का जन्म 1933 में हुआ. उनका करियर करीब पांच दशक लंबा रहा.

1959 में उत्तम कुमार के साथ आयी ‘सोनार हरिन’ सुप्रिया के करियर में मील का पत्थर साबित हुई. उन्होंने चौरंगी, बाग बंदी खेला और मेघे धाका तारा जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया है, बंगाल की अनुभवी अभिनेत्री सुप्रिया चौधरी (देवी) के निधन से शोकग्रस्त हूं. हम उन्हें उनकी फिल्मों के जरिये याद रखेंगे. उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola