बॉलीवुड की ये फिल्में देख लीजिए, किसी मोटिवेशनल स्पीकर को नहीं सुनना पड़ेगा

Updated:
विज्ञापन
बॉलीवुड की ये फिल्में देख लीजिए, किसी मोटिवेशनल स्पीकर को नहीं सुनना पड़ेगा

Top 10 Motivatonal Movies to watch on OTT: आज हम आपके लिए ऐसी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्हे देखने के बाद आप काफी पॉजिटिव हो जायेंगे और हार न मानने का निश्चय कर लेंगे.

विज्ञापन

Top 10 Motivatonal Movies to watch on OTT: आज के जेनरेशन में खास करके विद्यार्थी जीवन के दौरान युवा वर्ग का दिमाग इधर उधर भटकता रहता है. अब हर किसी को तो आप बैठ कर समझा नहीं सकते लेकिन ऐसे में फिल्में ही एक मात्र ऐसा साधन है, जिससे हर किसी को अच्छी बाते सिखाया जा सकता है क्योंकि फिल्मों की कहानियां हमे बहुत कुछ सिखाती है, हमारे सोचने समझने की शक्ति को बदलती है. ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड में ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्हें देखने के बाद आपके मन से सारी नेगेटिविटी दूर हो जायेगी और आपका मनोबल भी मजबूत होगा.

भाग मिल्खा भाग

भाग मिल्खा भाग साल 2013 रिलीज हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है. फिल्म की कहानी एथलीट मिल्खा सिंह की बायोपिक फिल्म है, जिन्हें दुनिया फ्लाइंग सिख के नाम से भी जानती है. फिल्म में उनके मेहनत और लगन को दिखाया गया है कि कैसे वह सारी चुनौतियों का सामना करके अपने सपने को पूरा करते हैं. इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Also Read Mirzapur 3 से लेकर Gullak 4 तक, इन वेब सीरीज का सबको है बेसब्री से इंतजार, आज ही कर लें वॉच लिस्ट में शामिल

दंगल

नितेश तिवारी की साल 2016 की फिल्म दंगल आपको काफी मोटिवेट कर देगी. फिल्म की कहानी एक बाप की है, जिसका सपना रहता है कि उसकी बेटियां कुश्ती में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल ला सके. इसके लिए इसके लिए वह पूरे समाज से भी लड़ जाता है. यह फिल्म महावीर सिंह फोगाट की बेटी गीता फोगाट और बबिता फोगाट की है. दंगल को आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

12 वीं फेल

साल 2023 में रिलीज हुई विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12 वीं फेल एक बहुत ही इस्पायरिंग मूवी है. फिल्म की कहानी आईपीएस ऑफिसर मनोज शर्मा की है. जिसमें वह अपनी आर्थिक स्थिति और समाज से लड़कर आईपीएस जैसे बड़े मुकाम तक पहुचता है.

मेरी कॉम

मेरी कॉम भारतीय ओलंपिक विजेता मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम की बायोपिक फिल्म है. फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की है जो बहुत गरीब परिवार से आती है लेकिन एक बड़ी बॉक्सर बनने का सपना देखती है. इसी बीच उससे अपनी पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

सुपर 30

साल 2019 में रिलीज हुई सुपर 30 एक ऐसी फिल्म है जिसे हर बच्चे को जरूर देखना चाहिए. यह फिल्म पटना के मैथ्स टीचर आनंद कुमार की है. एक छोटे से परिवार का आदमी जब बड़े सपने देखता है तो उस बीच उस किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ये सब इस फिल्म के देखना को मिलेगा. इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

3 इडियट्स

राजकुमार हिरानी की फिल्म 3 इडियट्स की साल 2009 ने रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी 3 दोस्तो की है जो एक दूसरे को अपने सपने की तरफ आगे बड़ने के लिए मोटिवेट करते हैं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Read Also- OTT: हॉटस्टार पर देखें ये धांसू वेब सीरीज, एक मिनट के लिए भी नहीं होंगे बोर, कहानी देख घूम जाएगा दिमाग

पैड मैन

पैड मैन साल 2018 में रिलीज हुई थी. इसे आप नेटफ्लक्स पर देख सकते हैं. इस फिल्म की कहानी समाज के ऐसे सच की है यानी पीरियड्स की जिसे आज भी लोग गंदा समझते हैं.

Also Read बॉलीवुड के ये एक्टर्स जिनकी एक झलक के लिए लड़कियां तरसती हैं, हीरामंडी के ताजदार भी शामिल

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

साल 2011 में रिलीज हुई जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की कहानी तीन दोस्तों इमरान, कबीर और अर्जुन की है जो कबीर की शादी से पहले वेकेशन के लिए निकलते हैं. इस दौरान वह जिंदगी जीने के असल मायने को सिखाते हैं. यह फिल्म काफी रोमांचक है, इसे देखने के लिए आप नेटफ्लिक्स पर जा सकते हैं.

Read Also-OTT पर देखें बॉलीवुड और साउथ को टक्कर देने वाली ये बेहतरीन भोजपुरी फिल्में, फैंमिली के साथ भी कर सकते हैं एंजॉय

इंग्लिश विंग्लिश

इंग्लिश विंग्लिश का निर्देशन गौरी शिंदे ने किया है. इस फिल्म की कहानी एक हाउसवाइफ की है, जिसका सपना इंग्लिश पढ़ना और बोलना सीखना है. इसी बीच वह समाज की कड़वाहट और परिवार के तानों का सामना करती है लेकिन हार नही मानती है. इसे आप प्राइम वीडियो पर जाकर देख सकते हैं.

तारे जमीन पर

तारे जमीन पर साल 2007 ने रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी ईशान नाम के एक छोटे बच्चों की है. जिसे पढ़ाई में ज्यादा मन नहीं लगता इसकी वजह से उसके पिता उसे बोर्डिंग स्कूल भेज देते हैं. वहां उसे एक आर्ट टीचर मिलते हैं जिससे उसे पता चलता है की उसे डिस्लेक्सिया है. इसे आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Read Also- Maidaan OTT: अजय देवगन की मैदान इस जबरदस्त ट्विस्ट के साथ ओटीटी पर हुई रिलीज, वीकेंड बनेगा मजेदार

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola