Lok Sabha Election 2024: वरुण गांधी को कांग्रेस से मिला खुला ऑफर, अधीर रंजन चौधरी ने बताया दबंग नेता
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 30 Mar 2024 3:51 PM
Varun Gandhi
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 काफी दिलचस्प होता जा रहा है. उम्मीदवारों का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आना-जाना जारी है. बीजेपी ने पीलीभीत से वर्तमान सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया, तो अब उनके कांग्रेस में शामिल होने की खबरें आने लगी हैं. उन्हें कांग्रेस ने खुला ऑफर दिया है. ऐसी खबर तब आयी जब बरहामपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने वरुण गांधी को लेकर टिप्पणी की और उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दिया. हालांकि अभी तक बीजेपी सांसद वरुण गांधी की ओर से पार्टी छोड़ने और कांग्रेस में शामिल होने के कोई भी संकेत नहीं मिले हैं.
Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बरहामपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा, उन्हें कांग्रेस में आना चाहिए. हमें खुशी होगी. वह एक शिक्षित व्यक्ति हैं. उनकी छवि साफ है और दबंग नेता हैं. भाजपा ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया क्योंकि वह गांधी परिवार से संबंधित हैं. मुझे लगता है कि उन्हें (कांग्रेस में) आना चाहिए.
बीजेपी ने पांचवीं सूची में 37 वर्तमान सासदों के टिकट कटे, जिसमें वरुण का भी नाम शामिल
बीजेपी ने 24 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पांचवीं सूची जारी की थी. जिसमें करीब 37 वर्तमान सासदों के टिकट काटे. जिनमें उत्तर प्रदेश से 9, गुजरात से पांच, ओडिशा से चार और बिहार, कर्नाटक तथा झारखंड से तीन-तीन उम्मीदवार शामिल हैं. बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री वी के सिंह, अश्विनी चौबे के साथ ही पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का टिकट काटा.
Also Read: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 6ठी सूची जारी की, दौसा से कन्हैया लाल मीणा को टिकट
वरुण और राहुल गांधी चचेरे भाई
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, वरुण गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी चचेरे भाई हैं. इसलिए दोनों को एक साथ आना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि गांधी परिवार से संबंध होने के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वरुण गांधी को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया.
बीजेपी ने पीलीभीत से जितिन प्रसाद को टिकट दिया
पीलीभीत से दो बार के लोकसभा सदस्य वरुण अक्सर केंद्र और उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की सरकारों के बारे में आलोचनात्मक विचार व्यक्त करते रहे हैं। हालांकि, भाजपा ने उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से दोबारा उम्मीदवार बनाया है. भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पीलीभीत सीट से वरुण गांधी की जगह कांग्रेस के पूर्व सदस्य जितिन प्रसाद को टिकट दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










