BJP 6th List: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 6ठी सूची जारी की, दौसा से कन्हैया लाल मीणा को टिकट
jp-nadda
BJP 6th List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की छठी सूची मंगलवार को जारी कर दी. 6ठी सूची में बीजेपी ने राजस्थान की दो और मणिपुर की एक सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है.
BJP 6th List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजस्थान की दो सीट करौली धौलपुर और दौसा पर उम्मीदवार की घोषणा बीजेपी ने की है. जिसमें करौली धौलपुर से इंदु देवी जाटव को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं दौसा से कन्हैया लाल मीणा को अपना उम्मीदवार बनाया है.
मणिपुर की एक सीट पर बीजेपी ने उम्मीदवार की घोषणा की
भारतीय जनता पार्टी ने मणिपुर की एक सीट पर उम्मीदवार की घोषणा की है. इनर मणिपुर सीट से बीजेपी ने थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है.
| राज्य | लोकसभा सीट | उम्मीदवार |
| राजस्थान | करौली धौलपुर | इंदु देवी जाटव |
| राजस्थान | दौसा | कन्हैया लाल मीणा |
| मणिपुर | इनर मणिपुर | थौनाओजम बसंत कुमार सिंह |
बीजेपी ने अबतक कुल 405 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कुल 405 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. छठी सूची से पहले बीजेपी ने 402 सीटों पर उम्मीदार की घोषणा की थी. पांचवीं सूची बीजेपी ने 24 मार्च को जारी की थी. जिसमें 111 सीट पर उम्मीदवार का ऐलान किया था.
बीजेपी ने पांचवीं सूची में कई बड़े चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा
बीजेपी ने पांचवीं सूची में कई बड़े चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा था. जिसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के संबलपुर से, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सुल्तानपुर से और पूर्व सांसद नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा एक बार फिर ओडिशा के पुरी से किस्मत आजमाएंगे. वी के सिंह के स्थान पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से स्थानीय विधायक अतुल गर्ग पर पार्टी ने भरोसा जताया है. उम्मीवारों के नामों की घोषणा से ठीक पहले सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आगामी चुनाव न लड़ने की घोषणा की. पश्चिम बंगाल के लिए जिन 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है उनमें सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभिजीत गांगुली का नाम भी शामिल है. उन्हें तामलुक से टिकट दिया गया है. पिछले दिनों भाजपा में लौटने वाले अर्जुन सिंह को बैरकपुर से जबकि दिलीप घोष को वर्धमान-दुर्गापुर से उम्मीदवार बनाया गया है. वर्तमान लोकसभा में वर्धमान-दुर्गापुर का प्रतिनिधित्व एस एस अहलूवालिया करते हैं.
पांचवीं सूची में 37 वर्तमान सासदों के टिकट कटे
पांचवीं सूची में पार्टी ने करीब 37 वर्तमान सासदों के टिकट काटे हैं जिनमें उत्तर प्रदेश से नौ, गुजरात से पांच, ओडिशा से चार और बिहार, कर्नाटक तथा झारखंड से तीन-तीन उम्मीदवार शामिल हैं. बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री वी के सिंह और अश्विनी चौबे के साथ ही पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी तथा विवादास्पद बयानों के लिए अकसर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का टिकट काट दिया है.
Also Read: कंगना पर पोस्ट को लेकर घिरीं सुप्रिया श्रीनेत, BJP ने किया हमला, चुनाव आयोग से कार्रवाई की उठी मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










