Lok Sabha Election 2024: वाराणसी में पीएम मोदी का शक्ति प्रदर्शन, नामांकन के बाद NDA नेताओं से मिले
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 May 2024 2:19 PM
Narendra Modi | PTI
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट से अपना नामांकन मंगलवार को दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे.
Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा कि वह अपने तीसरे कार्यकाल में भी नई ऊर्जा व शक्ति के साथ अपने संसदीय क्षेत्र के चौतरफा विकास और जनता-जनार्दन के कल्याण में जुटे रहेंगे. उन्होंने 2014 में पहली बार और 2019 में दूसरी बार वाराणसी से जीत हासिल की थी.
नामांकन के बाद एनडीए नेताओं से मिले पीएम मोदी
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शक्ति प्रदर्शन किया. नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं से मुलाकात की.
क्या बोले एनडीए के नेता
जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने एनडीए का हिस्सा बनने पर खुद को भाग्यशाली बताया. कल्याण ने कहा, मैं व्यक्तिगत रूप से मोदी जी की पूजा करता हूं और उनका सम्मान करता हूं. आंध्र प्रदेश में एनडीए क्लीन स्वीप करने जा रहा है. महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी के नामांकन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि वह तीसरी बार पीएम बनेंगे. उन्होंने कहा, लोग पीएम मोदी को वोट देने के लिए उत्साहित हैं. 2014 और 2019 के सभी रिकॉर्ड इस बार टूटेंगे और मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे. उन्होंने दावा किया, महाराष्ट्र में एनडीए 45 सीटों पर जीत दर्ज करेगा.
Also Read: PM Modi Varanasi News: पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से किया नामांकन
उपेन्द्र कुशवाहा का दावा अपनी बार 400 पार
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी और बिहार में पार्टी सभी 40 सीटें जीतेगी. एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि लोगों का वोट करना पीएम मोदी और एनडीए की जीत का प्रतीक है. पटेल ने कहा, चाहे राहुल गांधी या विपक्षी नेता कुछ भी कहें, लोग जिस खुशी के साथ वोट कर रहे हैं वह पीएम मोदी और एनडीए की जीत का प्रतीक है. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के नेता जीतन राम मांझी ने कहा कि यह उनका ‘सौभाग्य’ है कि वह प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन के शुभ अवसर पर वाराणसी आए हैं. केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी.
वाराणसी में 1 जून को मतदान
मौजूदा सांसद और बीजेपी के उम्मीदवार पीएम मोदी ने जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. वाराणसी में लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा. वोटों की गिनती 4 जून को होगी.
Also read: वोटिंग में बंगाल रहा अव्वल, जम्मू-कश्मीर में सबसे कम मतदान, जानें चौथे चरण में कहां कितने पड़े वोट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










