Lok Sabha Election 2024: नवीन जिंदल कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुए शामिल, प्रधानमंत्री मोदी पर कह दी बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन

Naveen Jindal

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटका लग रहा है. जिंदल स्टील के चेयरमैन और पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने इसकी जानकारी एक्स पर पोस्ट डालकर दी. कांग्रेस छोड़ने के तुरंत बाद उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने कांग्रेस से इस्तीफे की घोषणा एक्स पर पोस्ट डालकर की. उन्होंने ट्वीट किया, मैंने 10 वर्षों तक कुरूक्षेत्र से सांसद के रूप में संसद में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व किया. मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को धन्यवाद देता हूं. आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं.

पूर्व सांसद नवीन जिंदल भाजपा में शामिल

कांग्रेस से इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद नवीन जिंदल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, आज मेरे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण दिन है. मुझे गर्व है कि मैं आज बीजेपी में शामिल हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेवा कर सकूंगा. मैं पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ सपने में योगदान देना चाहता हूं. उन्होंने आगे कहा, इसके लायक मुझे समझा और मुझे बीजेपी ने मौका दिया, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी पार्टी को धन्यवाद. मैं पूरी कोशिश करुंगा की उनके बताए रास्ते पर चलकर देश की सेवा कर सकूं.

नवीन जिंदल बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे

कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए नवीन जिंदल ने कहा, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि बीजेपी ने मुझे यह मौका दिया. आज होली के शुभ अवसर पर मेरा लक्ष्य देश में और अधिक खुशियां लाना है. हम पीएम मोदी के नेतृत्व में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे. मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी अपने भारत को विकसित भारत बनाने की कोशिश कर रहे हैं और हमें इसमें सफलता मिलेगी.

मेरे इस्तीफे से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा : नवीन जिंदल

नवीन जिंदल से जब लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, बीजेपी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी. मैं उस जिम्मेदारी को अच्छे से निभाऊंगा. मैं पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय नहीं था. 10 वर्षों में उनके किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं लिया. पिछले 10 साल में मैं राजनीति से पूरी तरह से अलग हो गया था. मेरा ध्यान केवल अपने काम, सामाजिक कार्य और विश्वविद्यालय पर था। इसलिए मुझे नहीं लगता कि मेरे इस्तीफे से उन (कांग्रेस) पर कोई फर्क पड़ेगा क्योंकि मेरा वहां न तो कोई प्रभार था और न ही मैं कभी कोई पदाधिकारी था. अब जब मैं राजनीतिक जीवन में आ रहा हूं और बीजेपी में शामिल हो गया हूं तो अब बीजेपी की नीतियों पर चलते हुए हम सब मिलकर अपने सपनों का भारत बनाने का प्रयास करेंगे.

Also Read: BSP ने 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, कानपुर से कुलदीप भदौरिया को टिकट

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola