Madhavi Latha: साड़ी में 'डॉन' और 'लेडी सिंघम' के नाम से फेमस हैं माधवी लता, भय से थरथर कांपते हैं गुंडे

Updated:
विज्ञापन

madhvi latha

Madhavi Latha: लोकसभा चुनाव 2024 शुरू होने से पहले हैदराबाद सीट से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता इस समय सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया में उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें उनकी बहादुरी और निडरता के गुणगान किए जा रहे हैं. कोई उन्हें लेडी सिंघम कह रहा है, तो कोई साड़ी में डॉन.

विज्ञापन

Madhavi Latha: लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में बीजेपी ने हैदराबाद सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ माधवी लता को उतारकर सबको चौंका दिया. टिकट दिए जाने से पहले माधवी लता का नाम शायद ही किसी ने सुना होगा. लेकिन पिछले दो दिनों में देश-दुनिया के लोग न केवल उनका नाम जान गए हैं, बल्कि उनकी खूबसूरती और निडरता के खूब चर्चे हो रहे हैं.

लेडी सिंघम और साड़ी में डॉन के नाम से फेमस हैं माधवी लता

बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता से जब पूछा गया कि जब वो अपने इलाके में जाती हैं, तो लोग आपके पीछे ये कहते हुए भागते हैं कि देखो अम्मा आ गई. वहीं गुंडे ये कहते हुए भागते हैं, देखो साड़ी में डॉन और लेडी सिंघम आ गई. इस पर माधवी लता ने एक घटना के बारे में बताया, जिसमें कुछ महिलाओं पर बदमाशों ने हमला कर दिया था. उनके साथ अत्याचार हुआ था. तब वो उनसे मिलने गई थी, लेकिन उन्हें पीड़ित महिलाओं से मिलने से रोक दिया गया. उन्होंने बताया, तब मैंने पुलिस का विरोध किया था. मेरी गाड़ी को रोका गया, तो मैं पैदल ही चल पड़ी. बाद में खुद पुलिस वाले आकर मुझसे कहने लगे कि आप गाड़ी से चलें, क्योंकि उन्हें मेरी सुरक्षा की चिंता होने लगी, क्योंकि मुझसे मिलने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई थी.

माधवी लता बोलीं- डर तो मैं जानती ही नहीं

माधवी लता को हैदराबाद में लेडी सिंघम और साड़ी में डॉन के नाम से जाना जाता है. जब उनसे पूछा गया कि हैदराबाद में कई इलाके ऐसे हैं, जहां लोग नहीं जाते हैं, वहां भी बिना भय के आप कैसे चली जाती हैं. तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, मुझे जन्म देने वाला भगवान है और मारने वाला भी भगवान ही है, तो फिर बीच में ये लोग कौन हैं? डर तो मैं जानती ही नहीं हूं. जब भगवान ने स्त्री को बनाया, तो उसमें मातृत्व भर-भरकर डाल दिया. स्त्री लोगों की पीड़ा समझती है, एक मां बनकर. एक मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है मुझे लोगों की सेवा करने से कोई नहीं रोक सकता है.

माधवी लता को दी गई Y+ सुरक्षा

हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार माधवी लता को Y+ की सुरक्षा दी गई है. सुरक्षा दिये जाने पर उन्होंने कहा, ये Y+ सुरक्षा सिर्फ एक व्यक्ति से सच्चाई की लड़ाई को बचाने के लिए दी गई है. वो इंसान जिसका नाम असदुद्दीन ओवैसी है. असदुद्दीन ओवैसी जिनकी दोस्ती किंग्स दल से हो सकती है, जो वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा होने पर भी चुप रहते हैं.

शक्ति वाले बयान पर माधवी लता ने राहुल गांधी पर हमला बोला

माधवी लता ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी पर भी हमला बोला. उन्होंने शक्ति वाले बयान पर राहुल गांधी के मजे लिए. उन्होंने कहा, इंदिरा गांधी जी भी शक्ति थीं, जो अपनी दादी को नहीं पहचान पाए वो इस देश की औरतों और भारत माता को क्या पहचान पाएंगे? दरअसल राहुल गांधी ने पिछले दिनों कहा था कि हिंदू धर्म में शक्ति शब्द होता है. हम शक्ति से लड़ रहे हैं, एक शक्ति से लड़ रहे हैं. राहुल के इस बयान को बीजेपी ने जमकर आलोचना की थी. बाद में राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि उनके बयान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा था, जिस शक्ति का मैंने उल्लेख किया, जिस शक्ति से हम लड़ रहे हैं, उस शक्ति का मुखौटा मोदी जी हैं.

Also Read: ‘मोदी जी निडर होकर सच बोलने की हिम्मत आपसे ही मिली’, पीएम ने की प्रशंसा तो माधवी लता ने कही ये बात

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola