Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की 13वीं सूची जारी, 3 उम्मीदवारों को यहां से चुनावी मैदान में उतारा

Mallikarjun-Kharge-and-Rahul-Gandhi
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की 13वीं सूची जारी की. जिसमें तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई. गुजरात के तीन लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया, जिसमें सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ और वडोदरा शामिल हैं.
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, सुरेंद्रनगर से रित्विक भाई मकवाना, जूनागढ़ से हीरा भाई जोटवा और वडोदरा से जसपाल सिंह पोधियार को टिकट दिया गया है.
कांग्रेस अब तक कुल 235 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है
कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब तक कुल 235 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. इससे पहले उसने 12 अलग-अलग सूचियों में 232 उम्मीदवार घोषित किए थे.
कांग्रेस ने 3 मार्च को 12वीं सूची जारी किया था
इससे पहले कांग्रेस की ओर से 3 मार्च को 12वीं सूची जारी की गई थी. जिसमें उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हेमा मालिनी के खिलाफ मुकेश धनगर को प्रत्याशी घोषित किया गया था. इसके साथ ही, पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सीतापुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद नकुल दुबे के स्थान पर राकेश राठौड़ को उम्मीदवार घोषित किया. मथुरा में हेमा मालिनी की चुनौती देने जा रहे धनगर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं. हेमा मालिनी मथुरा से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं. उन्होंने पिछले दो चुनाव में भारी अंतर से जीत दर्ज की थी.
18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू
देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे. इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा. मतगणना चार जून को होगी.
Also Read: शरद पवार गुट ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, भिवंडी से सुरेश और बारामती से सुप्रिया सुले को टिकट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










