Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने हैदराबाद से माधवी लता के खिलाफ वलीउल्लाह समीर को उतारा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Apr 2024 9:39 PM

विज्ञापन

madhavi latha and Waliullah Sameer

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची बुधवार को जारी की. जिसमें तेलंगाना की सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने तेलंगाना की जिन तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, उसमें करीमनगर, हैदराबाद और खम्मम सीट शामिल हैं. तेलंगाना के अलावा कांग्रेस ने आंद्र प्रदेश लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा की.

हैदराबाद से बीजेपी की माधवी लता के खिलाफ वलीउल्लाह समीर को उतारा

कांग्रेस ने हैदराबाद से बीजेपी की उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ मोहम्मद वलीउल्लाह समीर को चुनावी मैदान में उतारा है. इस सीट पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का कब्जा रहा है. असदुद्दीन औवेसी इस सीट पर 2004 से लगातार जीतते आ रहे हैं.

कांग्रेस ने करीमनगर और खम्मम से इन्हें दिया टिकट

कांग्रेस ने करीमनगर से वलिचाला राजेंद्र राव को टिकट दिया है, तो खम्मम से कांग्रेस ने रामसहायं रघुराम रेड्डी को मैदान में उतारा. दोनों उम्मीदवारों ने सूची जारी होने से पहले ही अपना-अपना नामांकन दाखिल कर दिया था.

कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की

कांग्रेस ने तेलंगाना के अलावा आंध्र प्रदेश लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों की सूची बुधवार को जारी की. लोकसभा की तीन सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा की. नरसापुरम से कांग्रेस ने कोरलापति क्रह्मानंद राव नायडू को टिकट दिया. जबकि राजमपेटा से एसके बशीद को चुनावी मैदान में उतारा. वहीं चित्तूर सीट से कांग्रेस ने जगपति को अपना उम्मीदवार बनाया.

Also Read: Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान थमा, 89 सीट पर 26 अप्रैल को होगा मतदान

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola