Begusarai Lok Sabha Election Result 2024: गिरिराज सिंह को बड़ी जीत, अवधेश राय को 81480 वोट से हराया

गिरिराज सिंह (BJP)
Begusarai Lok Sabha Chunav Result 2024: बेगूसराय लोकसभा सीट पर क्या भाजपा के गिरिराज सिंह फिर से जीतेंगे या सीपीआई के अवधेश राय मारेंगे बाजी.
Begusarai Lok Sabha Election Result 2024: बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लगातार दूसरी जीत दर्ज क ल है. उन्होंने भाकपा के अवधेश कुमार राय को 81480 वोटों से हरा दिया हैं. गिरिराज सिंह को कुल 649331 वोट मिले हैं. वहीं 567851 वोटों के साथ अवधेश राय दूसरे नंबर पर हैं. गिरिराज सिंह ने पिछले चुनाव में भाकपा के चर्चित उम्मीदवार कन्हैया कुमार को 4.22 लाख वोट के अंतर से हराया था. इस सीट पर 2009 में जदयू और 2014 में भाजपा का कब्जा रहा था.
| S.N. | Candidate | Party | EVM Votes | Postal Votes | Total Votes | % of Votes |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | GIRIRAJ SINGH | Bharatiya Janata Party | 646912 | 2419 | 649331 | 50.15 |
| 2 | ABDHESH KUMAR ROY | Communist Party of India | 564310 | 3541 | 567851 | 43.86 |
| 3 | INDRAJEET KUMAR ROY | Independent | 12947 | 6 | 12953 | 1 |
भूमिहार होते हैं निर्णायक
कभी वामपंथ का गढ़ रहे बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में भूमिहार मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है. जो यहां के चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने एक बार फिर फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया. वहीं, सीपीआई ने 10 में से 9 बार भूमिहार उम्मीदवारों को चुनने वाली बेगूसराय में पहली बार किसी गैर भूमिहार उम्मीदवार को मैदान में उतारा. सीपीआई ने यहां से अवधेश राय को टिकट दिया. इसके अलावा बसपा से चंदन कुमार यादव भी मैदान में थे.
कभी कांग्रेस का हुआ करता था दबदबा
एक जमाने में बिहार की उद्योगिक राजधानी माने जाने वाले बेगूसराय में कांग्रेस का दबदबा हुआ करता था. यहां अब तक सबसे अधिक बार कांग्रेस ने ही जीत हासिल की है. वहीं भाकपा, जदयू और भाजपा ने इस सीट पर दो-दो बार जीत दर्ज की थी. भाजपा ने 2014 के मोदी लहर में इस सीट पर अपना खाता खोला था. जिसके बाद वो लगातार जीतते आई है. 2014 में भाजपा के भोला सिंह तो 2019 में गिरिराज सिंह ने चुनाव जीता था. इस बार भी हैट्रिक लगाने की चाहत से ही भाजपा ने गिरिराज सिंह को टिकट दिया.
यहां 2019 का चुनाव रहा था सुर्खियों में
बेगूसराय में 2019 में चुनाव के दौरान लगभग दो माह तक देश के कोने-कोने से मीडिया कर्मियों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, रचनाकारों, साहित्यकारों का मेला लगा था. तब यह सीट जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को लेकर काफी सुर्खियों में रही थी. कन्हैया को भाकपा ने अपना उम्मीदवार बनाया था. वहीं भाजपा से गिरिराज सिंह मैदान में थी . जिन्होंने चार लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anand Shekhar
Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




