Lok Sabha Elections 2024: AAP के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में अरविंद केजरीवाल भी शामिल, चुनाव में दहाड़ेंगे 'आप' के ये नेता
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 May 2024 4:50 PM
cm-arvind-kejriwal
Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 40-40 स्टार प्रचारों की सूची शनिवार को जारी कर दी. जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम भी शामिल है.
Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली के लिए आम आदमी पार्टी ने जो 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, उसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी नेता मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा, दिल्ली के मंत्री गोपाल राय, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय और अन्य नेता शामिल हैं.
हरियाणा के स्टार प्रचारकों की सूची में भी केजरीवाल का नाम
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा लोकसभा चुनाव के लिए जो 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, उसमें भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल है. केजरीवाल के अलावा स्टार प्रचारकों की सूची में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी नेता मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा, दिल्ली के मंत्री गोपाल राय, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और अन्य नेताओं को शामिल किया गया है.
हरियाणा में ये आप नेता करेंगे चुनाव प्रचार
- अरविंद केजरीवाल
- सुनीता केजरीवाल
- भगवंत मान
- मनीष सिसोदिया
- संजय सिंह
- डॉ संदीप पाठक
- पंकज कुमार गुप्ता
- एनडी गुप्ता
- गोपाल राय
- राघव चड्ढा
- सत्येंद्र जैन
- आतिशी
- सौरभ भारद्वाज
- कैलाश गहलोत
- इमरान हुसैन
- हरपाल सिंह चीमा
- अमन अरोड़ा
- अनमोल गगन मान
- चेतन सिंह जोरमाजरा
- हरजीत सिंह बैंस
- बलकार सिंह
- बलजिंदर कौर
- मोहिंदर गोयल
- अनुराग ढंडा
- बलबीर सैनी
- हरपाल भट्ट
- जयपाल शर्मा
- इंदु शर्मा
- अनिल रंगा
- डॉ मनीष यादव
- कुलबीर दनौदा
- अनु कादयान
- राजिंदर शर्मा
- आदर्श पाल
- अश्विनी धुलेरा
- रविंदर सिंह मटरू
- रणदीप राणा
- डॉ रजनीश जैन
- राज कौर गिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










