ePaper

Gujarat Election: टिकट बंटवारे से नाखुश कांग्रेसियों का बवाल, पोस्टर जलाए, दीवारों पर लिखा अपमानजनक शब्द

Updated at : 14 Nov 2022 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
Gujarat Election: टिकट बंटवारे से नाखुश कांग्रेसियों का बवाल, पोस्टर जलाए, दीवारों पर लिखा अपमानजनक शब्द

Gujarat Election 2022: गुजरात की जमालपुर-खड़िया विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक इमरान खेड़ावाला को टिकट देने के कांग्रेस आलाकमान के फैसले से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमकर बवाल काटा.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022: गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, राज्य की जमालपुर-खड़िया विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक इमरान खेड़ावाला को टिकट देने के कांग्रेस आलाकमान के फैसले से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमकर बवाल काटा. नाराज कांग्रेसियों ने अहमदाबाद में पार्टी मुख्यालय पर धावा बोल दिया और वरिष्ठ नेता भरत सिंह सोलंकी के पोस्टर जला दिए.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में किया हंगामा

टिकट बंटवारे से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की गुजरात इकाई के पूर्व प्रमुख भरत सिंह सोलंकी की नेमप्लेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और स्प्रे पेंट से इमारत की दीवारों पर उनके खिलाफ अपमानजनक शब्द लिख दिए.

जानिए क्या है आरोप

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता भरत सिंह सोलंकी ने टिकट के बदले सीटिंग विधायक इमरान खेड़ावाला से पैसे लिए और इस मुस्लिम बहुल सीट से युवा कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद शाहनवाज शेख की दावेदारी को जानबूझकर नजरअंदाज किया. पार्टी कार्यकर्ता ने खेड़ावाला की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता और जमालपुर के लोग मौजूदा विधायक खेड़ावाला के खिलाफ थे, लेकिन पार्टी को अपनी खानदानी जागीर की तरह चला रहे कुछ तथाकथित नेताओं ने मनमाना फैसला लेते हुए उन्हें टिकट दे दिया. एक अन्य कार्यकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे नेताओं ने शेख जैसे प्रतिबद्ध पार्टी कार्यकर्ताओं को टिकट देने के बजाय पैसे लेकर खेड़ावाला को टिकट दिया. यह इस सीट पर बीजेपी को जीत दिलाने की साजिश है.

कांग्रेस ने की शांति बनाए रखने की अपील

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता पार्थिवराज काठवाड़िया ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को शांति बनाए रखनी चाहिए और फैसले का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी नेतृत्व उनकी बात सुनेगा और समाधान ढूंढेगा. जमालपुर-खड़िया से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने पूर्व विधायक और उसकी प्रदेश इकाई के वर्तमान अध्यक्ष साबिर काबलीवाला को चुनाव मैदान में उतारा है. जबकि, बीजेपी ने अपने पूर्व विधायक भूषण भट्ट पर भरोसा जताया है, जिन्होंने 2012 में जीत दर्ज की थी. हालांकि, 2017 में वे खेड़ावाला से चुनाव हार गए थे.

Also Read: गुजरात चुनाव 2022:BJP ही नहीं कांग्रेस के MPs-MLAs पर भी दर्ज है आपराधिक मामले, ADR की रिपोर्ट में खुलासा

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola