IAS का बॉस कौन होता है? जानें कितनी होती है सबसे बड़े अधिकारी की सैलरी
Published by : Ravi Mallick Updated At : 01 Sep 2025 9:22 AM
Who is Boss of IAS
Who is Boss of IAS: प्रशासनिक सेवा को देश की सबसे बड़ी सिविल सर्विस कहते हैं. यही वजह है कि आईएएस के लिए होने वाली UPSC परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा में शामिल है. ऐसे में यह सवाल अक्सर सामने आता है कि सभी आईएएस ऑफिसर का बॉस कौन होता है?
Who is Boss of IAS: आईएएस अधिकारियों के काम करने का तरीका अक्सर युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करता है. यही वजह है कि UPSC सिविल सर्विस की परीक्षा में 10 लाख से अधिक परीक्षार्थी आवेदन करते हैं. आईएएस अधिकारी बनने के तरीके के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन क्या किसी को पता है कि सबसे बड़ा IAS ऑफिसर कौन होता है? आइए जानते हैं कि आईएएस ऑफिसर का बॉस कौन होता है और सैलरी कितनी होती है.
Who is Boss of IAS: आईएएस का बॉस कौन?
देशभर के सभी IAS अधिकारियों का बॉस कैबिनट सेक्रेटरी (Cabinet Secretary of India) होता है. इस अधिकारी के पद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वो सीधे देश के प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करते हैं. प्रधानमंत्री बड़े-बड़े फैसले कैबिनेट सेक्रेटरी की सलाह पर ही लेते हैं. वर्तमान में भारत के कैबिनेट सेक्रेटरी टीवी सोमनाथन हैं.
कौन हैं टीवी सोमनाथन?
टीवी सोमनाथन साल 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वो तमिलनाडु कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं. उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी किया है. वह हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एक्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम डिप्लोमा हासिल कर चुके हैं. इसके अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स और बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री भी ले चुके हैं. भारतीय प्रशासनिक सेवा के नियम नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं.
THE INDIAN ADMINISTRATIVE SERVICE RULES, 1954
Salary of Cabinet Secretary: कितनी होती है सैलरी?
ऑल इंडिया सर्विस एक्ट 1951 के अनुसार, केंद्र सरकार के सलाहकार के रूप में कैबिनेट सेक्रेटरी का चयन होता है. वहीं, भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिनियम 1954 के तहत IAS अधिकारियों का सेलेक्शन होता है. आईएएस के सबसे बड़े पद कैबिनेट सेक्रेटरी पे लेवल 18 के तहत सैलरी मिलती हैं.
कैबिनेट सेक्रेटरी के पद पर सैलरी 2,50,000 रुपये होती है. इसके अलावा कई तरह के सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलता है. कैबिनेट सचिव को आवास, आधिकारिक कार और अन्य सुविधाएं मिलती हैं. उनकी सैलरी और सुविधाएं देश के सर्वोच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस के करीब होती है. हालांकि समय-समय पर सैलरी में संशोधन होता है.
ये भी पढ़ें: सिर्फ एक बटन पर क्लिक और 8 करोड़ की सैलरी, फिर भी लोग नहीं करना चाहते ये नौकरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










