WBSSC :10 एक्सपीरियंस मार्क्स हटाने समेत कई मांगें को लेकर शिशिर दास ने दिया अपना बयान

Updated:
विज्ञापन
WBSSC की बिल्डिंग व प्रदर्शनकारी शिशिर दास की फोटो

WBSSC की बिल्डिंग व प्रदर्शनकारी शिशिर दास की फोटो

West Bengal SSC: West Bengal SSC 2025 के फ्रेशर उम्मीदवार एक्सपीरियंस के 10 मार्क्स के विरोध में प्रदर्शन पर अडिग हैं. जानिए 2016 SSC पैनल विवाद, नई परीक्षा और छात्रों की प्रमुख मांगों के बारे में.

विज्ञापन

West Bengal SSC: 2025 में पश्चिम बंगाल स्टाफ सलेक्शन कमीशन (WBSSC) की परीक्षा देने वाले फ्रेशर छात्र लगातार अपनी मांगों को लेकर विरोध जता रहे हैं. उनका कहना है कि पुराने कैंडिडेट्स को एक्सपीरियंस के आधार पर दिए जा रहे 10 अंकों को तुरंत रद्द किया जाना चाहिए. इसके अलावा भी छात्रों की कई अन्य मांगें हैं, जो वह सरकार के समक्ष रख रहे हैं. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से.

2016 SSC Panel: जानिए क्या हुआ था?

2016 का एसएससी पैनल, पश्चिम बंगाल में स्कूल सर्विस कमीशन (SSC) की शिक्षक और गैर-शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक बड़ा घोटाला और कानूनी मामला है. इसके तहत कोर्ट ने 2016 के पूरे पैनल को रद्द करते हुए लगभग 26 हजार शिक्षक व नाॅन टीचिंग स्टाफ की नौकरियां रद्द कर दी थी. आरोप था कि इस पैनल की भर्ती प्रक्रिया में कई घोटाले हुए थे.

ये भी पढ़ें: छूट न जाए सेंट्रल लेवल की वैकेंसी, SSC CGL के लिए जल्द करें अप्लाई

2025 SSC Exam: जानिए इस परीक्षा के बारे में?

लगभग 9 साल की गैप के बाद 2025 में WBSSC हुई थी. यह परीक्षा 7 और 14 सितंबर 2025 को हुई थी. इस परीक्षा में 5 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हुए थे. इस परीक्षा में शामिल फ्रेशर कैंडिडेट्स ही अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं और सरकार से अपनी मांगों को लेकर लगातार निवेदन कर रहे हैं.

Candidates Demand: क्या है उनकी डिमांड?

इस बारे में प्रदर्शनकारी शिक्षकों में से एक शिशिर दास ने बताया कि हमारी मांग है, कि 2016 पैनल के कैंडिडेट्स को एक्सपीरियंस के आधार पर दिए जा रहे 10 अंकों को तुरंत रद्द किया जाना चाहिए। इसके अलावा परीक्षा की OMR शीट को वेबसाइट पर तुरंत पब्लिश किया जाना चाहिए। सभी लोगों को सराकारी नौकरी में सामान वैल्यू देना चाहिए़. पारदर्शी भर्ती हो और सभी फ्रेशर कैंडिडेट को न्याय मिले, यही हमारी मांग है।

About Demonstration: विरोध का दौर जारी

काफी समय से सड़कों पर उतर के कैंडिडेट्स अपनी नौकरी की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. कई बार कोलकाता स्थित करुणामयी से लेकर SSC भवन तक हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारियों ने रैली और मार्च भी निकाला है. हालांकि शिशिर दास ने कहा है कि जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता और हमारी डिमांड्स पूरी नहीं हो जाती, तब तक विरोध का यह दौर यूं ही जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: जदयू महानगर की 52 सदस्यीय नयी कार्यकारिणी घोषित, सभी वर्गों को मिला प्रतिनिधित्व


विज्ञापन
प्रगति सिन्हा

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola