UPUMS Recruitment 2024: नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हो रही है नियुक्ति, इतनी मिलेगी सैलरी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Feb 2024 3:33 PM
UPUMS Recruitment 2024
UPUMS Recruitment 2024: नर्सिंग उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (UPUMS) ने नर्सिंग ऑफिसर के पद के लिए 535 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित करके इच्छुक नर्सिंग पेशेवरों के लिए एक अवसर की घोषणा की है.
UPUMS Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (UPUMS) ने नर्सिंग ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 मार्च है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upums.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
UPUMS Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेस ने नर्सिंग ऑफिसर के पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 14 मार्च 2024 है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upums.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
NIFT Patna Recruitment 2024: निफ्ट में हो रही है नियुक्ति, जाने क्या है पूरा प्रोसेस
UPUMS Recruitment 2024: जानें एलिजिब्लिटी
आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने बीएससी ऑनर्स (नर्सिंग) या बीएससी नर्सिंग किया हो. बीएससी (पोस्ट सर्टिफिकेट)/ पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री वाले भी अप्लाई कर सकते हैं. इसके साथ ही जिन कैंडिडेट्स के पास जीएनएम का डिप्लोमा हो और कम से कम दो साल तक पचास बेड के हॉस्पिटल में काम करने का अनुभव हो, वे भी आवेदन के पात्र हैं. एज लिमिट 18 से 40 साल है.
UPUMS Recruitment 2024: कैसे होगा सेलेक्शन
नर्सिंग ऑफिसर का सेलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से होगा. सीबीटी एग्जाम पास करने वाले कैंडिडेट अगली स्टेज यानी डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन के लिए जाएंगे. सभी चरण पार करने पर चयन अंतिम होगा. कुल 535 वैकेंसी में से 35 वैकेंसी बैकलॉग की हैं.
UPUMS Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
अनारक्षित (यूआर) वर्ग और ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹2000 है. एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1200 है.
UPUMS Recruitment 2024: ऐसे करें अप्लाई
आधिकारिक वेबसाइट https://www.upums.ac.in/ पर जाएं
होमपेज पर, “नर्सिंग ऑफिसर भर्ती – सीबीटी- 2024” पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा
आवेदन पत्र भरें
आवेदन शुल्क का भुगतान करें
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए ओरिएंटेशन निकाल लें.
UPUMS Recruitment 2024: इतनी मिलेगी सैलरी
सेलेक्ट होने पर सैलरी पे मैट्रिक्स 7 के मुताबिक है. इसके अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को महीने के 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक सैलरी हर महीने मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










