ePaper

UP Board: यूपी बोर्ड का नया सिस्टम, ऑनलाइन हाजिरी और 75% अटेंडेंस अनिवार्य

Updated at : 02 Jul 2025 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
UP Board

UP Board

UP Board: यूपी बोर्ड ने 1 जुलाई 2025 से सभी स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों की हाजिरी के लिए ऑनलाइन सिस्टम लागू कर दिया है. अब 75% से कम अटेंडेंस वाले छात्र परीक्षा नहीं दे सकेंगे. इस डिजिटल पहल से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी.

विज्ञापन

UP Board: उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को और पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है. अब यूपी बोर्ड से जुड़े सभी स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों की हाजिरी ऑनलाइन ली जाएगी. यह नई व्यवस्था 1 जुलाई 2025 से लागू कर दी गई है.

यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि राज्य के सभी 29,183 स्कूलों में इस नई ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम को शुरू कर दिया गया है. इनमें 2547 राजकीय, 4522 सहायता प्राप्त और 22,114 निजी स्कूल शामिल हैं.

कैसे लगेगी ऑनलाइन अटेंडेंस?

इसके लिए एक विशेष पोर्टल तैयार किया गया है जिसका नाम ‘अंकन पोर्टल’ है. स्कूल प्रिंसिपल upmsp.edu.in वेबसाइट पर लॉगिन कर स्कूल डैशबोर्ड पर जाएंगे. वहां कक्षा और सेक्शन के अनुसार छात्रों की सूची मिलेगी. उसमें ‘उपस्थित’, ‘अनुपस्थित’ और ‘अवकाश’ जैसे विकल्प होंगे। इसी तरह शिक्षकों की भी हाजिरी इसी पोर्टल पर लगेगी.

ध्यान देने वाली बात यह है कि हाजिरी सिर्फ एक बार लगेगी और इसे हर दिन सुबह 11 बजे तक अपडेट करना जरूरी होगा.

क्यों जरूरी है 75% उपस्थिति?

नई व्यवस्था के तहत अब 75 प्रतिशत से कम अटेंडेंस वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी. इसका सीधा असर छात्रों की नियमितता पर पड़ेगा. यह कदम छात्रों की पढ़ाई में अनुशासन लाने और ड्रॉपआउट रेट को कम करने के लिए उठाया गया है.

क्या बोले स्कूल प्रिंसिपल?

प्रयागराज के केपी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल योगेंद्र सिंह ने इस पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि छात्रों की नियमित उपस्थिति से कक्षा का माहौल सुधरेगा और शिक्षक भी ज्यादा तैयारी के साथ पढ़ाने को प्रेरित होंगे. इस तरह की डिजिटल पहल से न केवल शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी बल्कि छात्र और शिक्षक दोनों ज्यादा जिम्मेदार बनेंगे.

Also Read: Most Dangerous Job 2025: ऑफिस न बाॅस का झंझट! लाखों में Salary, फिर भी लोग नहीं करना चाहते ये काम

Also Read: किस देश ने सबसे पहले खोजा था हीरा? नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola